Maharashtra | मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के काफिले में अज्ञात मर्सिडीज कार घुसी! कार चालक गिरफ्तार, जांच में क्या सामने आई? पढ़े….

 मुंबई , 14 सितंबर : Maharashtra | राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के काफिले में एक अज्ञात कार घुसने की जानकारी सामने आई है।  मुंबई (mumbai) के साकीनाका परिसर में महिला के साथ हुए बलात्कार मामले में उद्धव ठाकरे ने सोमवार को मुंबई (Maharashtra) के सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।  इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री के काफिले में एक अज्ञात मर्सिडीज कार अचानक से घुस गई।  इस घटना को लेकर सुरक्षा रक्षकों में खलबली मच गई।  सुरक्षा रक्षकों ने फ़ौरन काफिले से कार को बाहर कर कार चालक को कब्जे में ले लिया।
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि कार चालक एक व्यापारी है।  वे मालाबार हिल की दिशा में जा रहे थे।  कान में एयरफ़ोन लगे होने की वजह से मुख्यमंत्री के काफिले का पता नहीं चला और लेन बदलकर गलती से मुख्यमंत्री के काफिले में आ गए थे।  कार चालक के खिलाफ ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।  संबंधित धराए जमानती है इसलिए उन्हें जमानत पर तुरंत छोड़ दिया गया।
साकीनाका बलात्कार मामले को लेकर सख्त निर्देश 
मुख्यमंत्री ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और महिला अत्याचार के उपाय, महिला संबंधी अपराध की समीक्षा की।  उन्होंने कहा है कि मां-बहनों पर टिका टिप्पणी करने वाले बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  राज्य में महिलाएं सुरक्षित रहनी चाहिए।  इसके लिए जो जो करना पड़े उपाय में समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए गृह मंत्रालय को पूरी ताकत दी जाएगी।  महिला पर अत्याचार करने वाले कुकर्मियों पर रोक लगाने के लिए जो भी संदेश देना पड़े उसके लिए प्रयास करे।

KBC | कभी भूल नहीं सकते है पहला प्रेम ; पुणे के दीप्ती के सामने BIG B हुए बयां; VIDEO VIRAL