Maharashtra | बारिश का कोहराम ; अंबरनाथ में गार्डन की दीवार गिरने से दो लोगों  की मौत 

अंबरनाथ  (Ambernath News) : कल्याण-डोंबिवली, अंबरनाथ, बदलापुर शहर (Maharashtra) में बुधवार की शाम तेज़ हवाओ के साथ ज़ोरदार बारिश (Rain) हुई।  इस दौरान कई जगहों पर होर्डिंग गिरने की घटना (Maharashtra) हुई।  जबकि कुछ जगहों पर पेड़ गिर गए।

 

इस भयावह बारिश के कारण जो नुकसान हुआ उसकी व्यापकता अब सामने आने लगी है।  अंबरनाथ (Ambernath ) शहर के महालक्ष्मी नगर गैस गोदाम परिसर में बारिश के कारण अलग तरह की घटना हुई है।  परिसर के गार्डन की दीवार गिरने से दीवार में दबकर दो लोगों की दर्दनाक  मौत (Death) हो गई.

अंबरनाथ शहर में बुधवार की शाम भारी बारिश हुई।  इस बारिश के कारण अंबरनाथ के पूर्व में स्थित गैस गोदाम परिसर (Gas Warehouse Complex) के गार्डन की सुरक्षा दीवार  (Garden Security Wall) के नीचे पानी जमा हो गया और दीवार बगल में बने घर पर गिर पड़ी।  इस घटना में पांच से छह घरों को नुकसान पहुंचा  है।  कुछ गाड़ियां भी दीवार में दब गई जिससे गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।  इस दीवार के मलबे  को किनारे करने के दौरान दीवार  के मलबे  में दो लोग दब गए. इन दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

संबंधित घटना महालक्ष्मी गैस गोदाम परिसर के गार्डन के पास हुई है।  इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस (Police) को दी गई थी।  इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) घटनास्थल पर पहुंची।  उन्होंने मलबे  में फंसे लोगों को बाहर निकाला।  इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत (Death) हो गई।

 

 

Maharashtra | महाराष्ट्र के लोनावला स्टेशन के पास मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, 10 दिनों में दूसरी घटना