शिवछत्रपति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री

पिंपरी। संवाददाता – छत्रपति शिवाजी महाराज ने आम लोगों के कल्याण के लिए स्वराज्य की स्थापना की। गरीब, दलित, आदिवासी, शोषित, किसान, खेत मजदूर और महिलाओं के कल्याण की प्रेरणा छत्रपति शिवाजी महाराज के कार्यों के माध्यम से मिली है। हम उनके दिखाए गए मार्ग पर ही महाराष्ट्र की कमान संभालेंगे, यह विश्वास मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जताया।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवनेरी किले (ता. जुन्नर) में छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मस्थान के दर्शन कर अभिवादन किया। फिर उन्होंने “शिवकुंज” हॉल में राजमाता जीजाऊ और छत्रपति शिवाजी महाराज की पूर्ण प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर रश्मि ठाकरे, विधायक आदित्य ठाकरे, विधायक अतुल बेनके, पूर्व सांसद शिवाजीराव आढलराव-पाटिल, पूर्व विधायक शरद सोनवणे, जुन्नर के उप नगराध्यक्ष अलका फुलपगार, जिला परिषद सदस्य अंकुश आमले, जिलाधिकारी नवल किशोर राम, जिला पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, मुख्यमंत्री बनने के बाद मुंबई के बाहर पहली बार छत्रपति शिवाजी महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए यहां आए हैं। इस शिव जन्मभूमि में राजमाता जीजाऊ और शिवछत्रपति का आशीर्वाद लेकर उनको अपेक्षित ऐसा राज्य निर्माण करने का प्रयास करेंगे, जिसकी आम लोगों को उम्मीद है। आम लोगों को मदद और उन्हें न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री एक बड़ी जिम्मेदारी हैं  यह कह कर उन्होंने अपील करते कहा कि, ‘आइए हम ऐसा महाराष्ट्र निर्माण करते हैं, जिसका सभी को गर्व होगा’। शिवछत्रपति के जन्मस्थान के दर्शन को लेते समय, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शिवछत्रपति के जन्म भूमी की पवित्र मिट्टी उठाकर अपने माथे पर लगायी।इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, शिवप्रेमी उपस्थित थे।