Maharashtra | राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के 12 निलंबित विधायक मतदान करेंगे, चुनाव आयोग ने लिया बड़ा निर्णय 

मुंबई (Mumbai News), 22 सितंबर : Maharashtra | कांग्रेस के युवा नेता और राज्यसभा सांसद राजीव सातव (Rajya Sabha MP Rajeev Satav) के निधन की वजह से रिक्त हुए राज्यसभा सीट (Rajya Sabha seat) के लिए चुनाव (ELection) की घोषणा की गई है।  यह चुनाव 4 अक्टूबर को होगा। इस सीट के लिए कांग्रेस (Congress) ने रजनी पाटिल (Rajni Patil) को उम्मीदवार बनाया है।  जबकि भाजपा (BJP) ने संजय उपाध्याय को उम्मीदवारी दी है।  इस चुनाव में भाजपा के 12 निलंबित विधायक वोट कर पाएंगे क्या ? यह सवाल खड़ा हो गया था।  इस पर अब केंद्रीय चुनाव आयोग (Central Election Commission) ने निर्णय लिया (Maharashtra) है।

चुनाव आयोग ने भाजपा के 12 निलंबित विधायकों के मतदान के अधिकार का निर्णय लिया है।  इन 12 विधायकों पर विधान भवन में घुसने की मनाही होने के कारण उनके लिए अलग से मतदान केंद्र बनाया जाएगा।  इन विधायकों के लिए अलग से मतपेटी और मतपत्रिका की व्यवस्था की जाएगी।  यह जानकारी केंद्रीय चुनाव आयोग (Central Election Commission) ने राज्य चुनाव आयोग (State Election Commission) को भेजे गए पत्र में दी है.

4 अक्टूबर की सुबह 9  बजे से शाम 4 बजे तक ये निलंबित विधायक (suspended MLA,) मतदान करेंगे।  4 अक्टूबर को मतदान होने के तुरंत बाद इसकी काउंटिंग की जाएगी।  राज्यसभा सांसद राजीव सातव के निधन की वजह से रिक्त हुए राज्यसभा सीट (Rajya Sabha seat) से कांग्रेस ने रजनी पाटिल को उम्मीदवार बनाया है।   जबकि भाजपा ने संजय उपाध्याय (Sanjay Upadhyay) को उम्मीदवारी दी है।  कल नामांकन भरने की आखिरी तारीख है।

रजनी पाटिल को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) का विश्वासी माना जाता है।  रजनी पाटिल मूल रूप से सांगली जिले की रहने वाली है।  वह पूर्व खेल मंत्री अशोक पाटिल (Ashok Patil) की पत्नी है।   संजय उपाध्याय मुंबई भाजपा  के महासचिव है।  2017 में वह मनपा चुनाव हार गए थे।  मुंबई मनपा के चुनाव (Mumbai Municipal Election) को ध्यान में रखते हुए हिंदी भाषी चेहरे को उम्मीदवार बनाया गया है।

 

 

Mumbai News | महाराष्ट्र : शरद पवार को कांग्रेस पार्टी से निकाला गया था ; दशहरा मेलावा से पहले शिवसेना-भाजपा एक साथ आये

Mumbai News | महाविकास आघाडी को लेकर अनंत गिते ने सही कहा है – नाना पटोले