महाराष्ट्र : राज ठाकरे के सपनों का महाराष्ट्र काफी अलग, उन्हें एक मौका  मिलना  चाहिए 

मुंबई, 14 जून : मनसे प्रमुख राज ठाकरे का आज जन्मदिन है।  इस मौके पर मनसे के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यों दवारा राज ठाकरे को जन्मदिन की शुभकामनाये दी जा रही है।  मराठी नाटक और फिल्मों के फेमस निर्देशक केदार शिंदे उस ने भी राज ठाकरे को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए उनकी प्रशंसा की है. इसे लेकर केदार शिंदे ने फेसबुक पर खास पोस्ट लिखकर राज ठाकरे के व्यक्तित्व का वर्णन किया है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि राज ठाकरे एक राजनीतिक नेता के तौर पर कैसे है ? इस विषय में लिखने में मैं माहिर नहीं हूं।  लेकिन एक कलाकार और दोस्त के रूप में एक वाक्य में लिख सकता हूं, वह राजा आदमी है। घंटों उनसे कलाकार  बात कर सकता हूं।  उनके पास जो जानकारियां है उसे आत्मसात करना काफी मुश्किल है।  संगीत, फिल्म इन दोनों क्षेत्रों में उनके तोड़ का जानकार दूसरा मैंने नहीं देखा।  दोस्ती करने पर ये राजा आदमी हमेशा ध्यान रखते है, लगातार संपर्क में रहते है।

केदार शिंदे ने आगे कहा कि जन्मदिन मनाने से उम्र बढ़ती है।  लेकिन राजसाहेब यंग एंड डायनमिक है।  इस कोरोना के कठिन स्तिथि में वह एकमात्र राजनेता थे जिनका  कितना भी विरोध हुआ फिर भी उनकी राजनीतिक रोटी नहीं बनी. यह आपको हमेशा मानना और समझना होगा।  एक बात है कि उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में आज भी उतने मौके नहीं मिले है।

उनके सपनों का महाराष्ट्र काफी अलग है।  एकदम 70mm…. आपने इतने लोगों को मौके दिए एक बार इस राजा आदमी के हाथ में महाराष्ट्र राज्य दे।  निश्चित रूप से आपके ऊपर  राज्य नहीं  आएगा। इसका वह ध्यान रखेंगे।  आज उनका जनमदिन है। इस मौके पर आने वाले चुनाव में मनसे को गिफ्ट के रूप में वोट दे।  मुझे विश्वास है, बालासाहेब ठाकरे को दिल से मानने वालों की उम्मीदें राज साहेब निश्चित रूप से पूरी करेंगे।