महाराष्ट्र : नगर में राजनीति की दिशा बदली, कांग्रेस ने की बड़ी मांग 

अहमदनगर, 25 मई : अहमदनगर म,मनपा में महापौर पद के लिए अब महाविकास आघाडी में खींचतान शुरू हो गई है।  जातिवादी के तहत  कांग्रेस के उम्मीदवार को महापौर पद देने की मांग कांग्रेस ने की है।  कांग्रेस नेता  जल्द ही राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात से मुलाकात करेंगे।

अहमदनगर मनपा के महापौर पद के लिए कांग्रेस की तरफ से शीला चव्हाण का नाम सामने आया है।  उनके नाम के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है।  उन्हें ही महापौर पद देने की मांग किये जाने की जानकारी कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष किरण काले ने दी है।
मनपा की स्थापना होने के बाद से अब तक केवल एक बार कांग्रेस को महापौर पद मिला हैं . शिवसेना और राष्ट्रवादी इन दोनों पार्टियों को कई बार महापौर पद मिल चुका है।  अब महाविकास आघाडी की सरकार बन चुकी है।  इसलिए इस बार महापौर पद कांग्रेस को देने की मांग काले ने की है।  खास बात यह है कि महापौर पद अनुसूचित जाति (महिला ) के लिए सुरक्षित है।  ऐसे में नगरसेविका शीला चव्हाण को उम्मीदवार बनाये जाने का प्रस्ताव रखा गया है।

नगर मनपा में पार्टियों की ताकत की बात करे तो कांग्रेस के 5 नगरसेवक है।  राष्ट्रवादी और शिवसेना तीन बार महापौर पद अपना पास रख चुकी है।  केवल एक बार ही कांग्रेस का महापौर रहा है।  नगर मनपा में सबसे अधिक नगरसेवक शिवसेना के पास है ऐसे में शिवसेना का महापौर बनना तय है।  लेकिन कांग्रेस को मौका देने की मांग कांग्रेस गुट की तरफ से की जा रही है।

जल्द कांग्रेस के नगरसेवक कांग्रेस नेता और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात से मुलाकात करेंगे।  थोरात के नेतृत्व में  शिवसेना और राष्ट्रवादी के साथ चर्चा करेंगे।  ऐसे में संख्या बल  होने के बावजूद धर्म का पालन करते हुए शिवसेना कांग्रेस को महापौर पद देगी क्या ? यह देखना दिलचस्प होगा।