Maharashtra Temperature | पूरे राज्य में ठंड,गिरा पारा ! महाराष्ट्र में ठंड की लहर, अगले  2 दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना

पुणे : Maharashtra Temperature | उत्तर के राज्य में शीत लहर (cold wave) आने के बाद वहां से ठंडी हवा दक्षिण की ओर बहने लगी है, जिससे पूरे महाराष्ट्र में ठंड बढ गई है। आनेवाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) में गिरावट आने की संभावना है। सोमवार सुबह राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान धुले (Dhule) में दर्ज किया गया, यहाँ का तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस था। नागपुर (Nagpur) में 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान (Maharashtra Temperature) दर्ज किया गया है। ये औसत की तुलना में 5.6 डिग्री तक कम है।

 

उत्तर महाराष्ट्र के न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आई है। विदर्भ (Vidarbh) में कई जगह पर न्यूनतम तामपान सिंगल डिजिट (single digit) में आ गया है। कोंकण सहित मध्य महाराष्ट्र और मराठवाडा में कई जगह पर तापमान में गिरावट आ रही है।

 

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश आदि उत्तर के कई राज्यो में ठंड का कहर छाया हुआ है। राजस्थान के कई जगहों पर तापमान शून्य (temperature zero) से नीचे चला गया है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बड़े पैमाने पर बर्फवारी हो रही है। उत्तर की ठंडी हवा अब दक्षिण की ओर आ रही है। इसलिए विदर्भ सहित पूरे राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई है। पुणे शहर (Pune temperature) का तापमान कल 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया था। साथ ही उत्तर महाराष्ट्र में 8 डिग्री से भी नीचे चला गया था।

 

राज्य के प्रमुख शहरों में सोमवार का न्यूनतम तापमान

 

पुणे 11.2, पाषाण 10.9, अकोला 11.3, अमरावती 8, बुलढाणा 10.5, ब्रह्मपूरी 10, चंद्रपुर 11.4, गोंदिया 8.2, वर्धा 9, गडचिरौली 11.6, अहमदनगर 10.1, कोल्हापुर 15.7, नासिक 11.4, सांगली 13.8, महाबलेश्वर 12.3, मालेगांव 15, सातारा 12, मुंबई 21.4, हर्णे 20.4, डहाणु 18.6, रत्नागिरी 17.6, शिरुर में 901 डिग्री तापमान था।

 

जिले के शिरुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पुणे जिले के विविध जगहों पर न्यूनतम तापमान वडगांवशेरी 17.5, मगरपट्टा 17.1, चिंचवड 16, जुन्नर 15.9, लवले 15.7, गिरीवन 15.1, खेड 14.9, बल्लारवाडी 14.1, इंदापुर 12.5, दौंड 12.4, तलेगांव 12.4, राजगुरुनगर 12.1, मालिण 10.9, एनडीए 10.3, तलेगांव ढमढेरे में 13.1 डिग्री तापमान था।

 

 

 

Chandrakant Patil | प्रधानमंत्री पद का सपना देखनेवाली पार्टी से जो नहीं हो पाया वह भाजपा ने कर दिखाया

 

MahaTET Question Paper Leak Case | महाराष्ट्र परीक्षा परिषद के आयुक्त तुकाराम सुपे के पास मिला भंडार! दामाद के पास से 2 करोड़ नगदी और सोना पुलिस ने किया जब्त