महाराष्ट्र : शिवसैनिकों से कहो कि तुम्हारा उद्धव हमारे मोदी साहेब के सामने नाक रगड़ कर आये है, नीतेश राणे का सेना पर  जोरदार निशाना 

मुंबई, 17 जून : राम मंदिर के चंदे के मुद्दे पर शिवसेना दवारा की गई आलोचना के बाद बुधवार को सेना भवन  भाजपा और शिवसेना के कार्यकर्ताओँ में जमकर हंगामा हुआ था।  इसके बाद दोनों दलों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए थे।  इस बीच शिवसेना की कट्टर विरोधी नारायण राणे के पुत्र नीतेश राणे ने शिवसेना पर फिर से निशाना साधा है।  सेना भवन के पास हुए हंगामे के बाद नीतेश राणे ने ट्वीट कर शिवसेना पर निशाना साधा है।

ट्वीट में नीतेश राणे ने कहा है कि सेना भवन के सामने भिड़ने वाले शिवसैनिकों से कहो कि तुम्हारा उद्धव हमारे मोदी साहब के सामने नाक रगड़ कर आये है।  लेकिन आप किसके दम पर छाती पिट रहे है।  भाजपा के मुंबई के कार्यकर्ताओं ने यह दिखा दिया है।  इस तरह से उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की है।

राम मंदिर ट्रस्ट दवारा अयोध्या की एक जमीन खरीदने को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।  शिवसेना नेताओं ने इस खरीदी की जांच की मांग की है।  इस रुख के खिलाफ भाजपा के जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शिवसेना भवन के सामने मोर्चा निकाला था।  भाजयुमो के मुंबई अध्यक्ष तेजेंदरसिंह तिवाना के नेतृत्व में यह आंदोलन हुआ।  कोरोना को देखते हुए कम संख्या में आंदोलन की परमिशन दी गई थी।  कांग्रेस के साथ सरकार चला रही शिवसेना हिंदुत्व को भूल गई है।

धर्मनिरपेक्ष बन गई शिवसेना अब झूठे आरोप लगाकर हिदुत्व की आस्था पर आघात कर रही है।  यह आरोप भाजपा ने लगाया है।  इस दौरान शिवसेना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।  लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से भाजपा कार्यकर्ताओं को शिवसेना भवन से आधा किलोमीटर पहले ही रोक दिया था।  इसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस अपने वाहन में बिठाकर पुलिस स्टेशन लेकर आई।