महाराष्ट्र : पुणे में आया स्पुटनिक वैक्सीन 

पुणे, 25 जून : सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया के कोविशील्ड और भारत बायोटेक के को-वैक्सीन के साथ अब रूस में बना स्पुटनिक कोरोना वैक्सीन पुणे में उपलब्ध हो गया है।

इस वैक्सीन की राज्य में पहली डोज पुणे के गैलेक्सी केयर हॉस्पिटल में दिया गया।  सोमवार 28 जून से यह वैक्सीन पुणेवासियों के लिए उपलब्ध होगा।  इसके लिए कोविन ऐप या पोर्टल पर नाम रजिस्टर कराना अनिवार्य है।

गैलेक्सी केयर हॉस्पिटल के हेल्थ डायरेक्टर डॉ. शैलेश पुणेतांबेकर   ने बताया कि पुणे में 36 वर्ष के व्यक्ति ने  राज्य में पहला स्पुटनिक वैक्सीन लिया है।  पुणे में इस वैक्सीन की 600 डोज आया है।  इसका वेक्सीनेशन बुधवार से शुरू हुआ है।  इसके पहले चरण में डॉ. रेड्डी लैब के कर्मचारी को वैक्सीन दी गई है।  यह  सोमवार से पुणेवासियों के लिए उपलब्ध होगा।  इस वैक्सीन की भी दो डोज लेनी है।  इसका दूसरा डोज 21 दिनों के बाद दिया जाएगा।  डॉ. पुणेतांबेकर ने बताया कि इसके लिए 1 हज़ार 145 रुपए की फीस ली जाएगी।