महाराष्ट्र : विधानसभा अध्यक्ष पद : दौड़ में नितिन राउत

नई दिल्ली, 1 जुलाई : महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के सीनियर  संग्राम अनंतराव थोपटे के साथ राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत का नाम पर विचार कर  रहे  है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के प्रभारी एच के पाटिल को पार्टी के सीनियर्स ने राज्य के दलित मतदाताओं को पार्टी की तरफ खींचने के जो निर्देश दिए थे  इसके अनुसार नितिन राऊत का नाम अध्यक्ष पद में शामिल रखा गया है।  दलित मतदाताओं को अपनी तरफ करने को लेकर मंथन जारी है।  इसके अनुसार पश्चिम महाराष्ट्र के सीनियर नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे के राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।

वर्षा गायकवाड़ को इससे पहले ही मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।  इसका सीधा अर्थ है कि कांग्रेस नेतृत्व दलित प्रतिनिधित्व को लेकर गंभीर है।  नितिन राऊत दिल्ली में पार्टी के सीनियर्स से लगातार संपर्क में है।  दलित नेता के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई है।