Maharashtra |  जलगांव में बेटों के मारने के लिए चॉपर लाया और खुद की चढ़ गई बलि; उसी हथियार को छाती में घोपकर बेटों ने पिता को खत्म किया 

जलगांव, 13 सितंबर : Maharashtra | जलगांव जिले के निमखेड़ी में एक हृदयविदारक घटना घटी है।  यहां दो युवकों ने अपने पिता की निर्शंस हत्या (murder) कर दी।  पिता दवारा मां पर लगातार संदेह किये जाने की वजह से बेटों ने पिता की छाती पर चॉपर से वार कर हत्या कर दी।  यह घटना रविवार की सुबह साढ़े दस बजे निमखेड़ी के कांताई नेत्रालय के पास घटी।  इस मामले में तालुका पुलिस स्टेशन (Taluka Police Station) में केस दर्ज कर दोनों बेटों को गिरफ्तार (arrest) कर लिया गया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक का नाम प्रेमसिंह अभयसिंह राठोड (Prem Singh Abhay Singh Rathod) है।  वे मूल रूप से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बन्हानपुर जिले के रहने वाले थे।  रविवार की सुबह राठोड अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह कर रहा था।  इस बात को लेकर राठोड का अपने दोनों बेटों के साथ विवाद (Maharashtra) होने लगा।  यह विवाद बढ़ता गया और यह हत्या में तब्दील हो गया।

आखिर क्या हुआ 
मिली जानकारी के अनुसार  प्रेमसिंह अभयसिंह राठोड को कान में कोई परेशानी थी।  इसलिए  रविवार को शहर के हॉस्पिटल जाने के लिए बेटे गोपाल और दीपक ने  कहा था।  लेकिन वह तीन लोगों के साथ जाने को तैयार नहीं थे।  तीन लोगों के साथ जाने को लेकर  प्रेमसिंह अभयसिंह राठोड  ने पत्नी के चरित्र पर संदेह किया।  उसने कहा मैं उधर गया और तुम दूसरे लोगों के संपर्क में आ जाएगी। यह कहकर पत्नी का बेटों के सामने अपमान किया।  इसके बाद बेटों और  प्रेमसिंह अभयसिंह राठोड  में विवाद शुरू हो गया।  विवाद बढ़ने पर दीपक ने पिता को डंडे से पीटने लगा।  इस पर  प्रेमसिंह अभयसिंह घर से चॉपर लेकर आ गया।  राठोड ने दोनों बेटों पर हमला किया तो दोनों बेटों ने चॉपर छीन लिया और राठोड के छाती, सिर और कमर पर वार किया।  इस घटना में राठोड की मौके पर ही मौत हो गई।

 

UP Police News | रिवॉल्वर घुमाते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो डालना पड़ा महंगा, महिला कांस्टेबल का इस्तीफा मंजूर