Maharashtra | तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट  के सदस्य के रूप में मिलिंद नार्वेकर की नियुक्ति ; उद्धव ठाकरे का जगनमोहन रेड्डी को फ़ोन 

मुंबई (Mumbai News), 15 सितंबर : Maharashtra | आंध्र प्रदेश सरकार (Andhra Pradesh Government) ने देश के सबसे धनी मंदिर के रूप में पहचाने जाने वाले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट (Tirumala Tirupati Devasthanam Trust) के नए बोर्ड की स्थापना की है।  इसमें कुल 28 सदस्य शामिल है।  राज्य सरकार (State Government)  दवारा इन सदस्यों की सूची घोषित की गई है।  खास खास बात यह है कि इसमें महाराष्ट्र (Maharashtra) के एक व्यक्ति भी शामिल है।  शिवसेना (Shiv sena) के सचिव मिलिंद नार्वेकर (Milind Narvekar) को भी इस ट्रस्ट में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

 

राज्य सरकार ने बुधवार को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट के नए बोर्ड का गठन किया गया है।  देश के 24 लोगों को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी (Andhra Pradesh CM Jagan Mohan Reddy) से बातचीत कर मिलिंद नार्वेकर के नाम की सिफारिश किये जाने की जानकारी है।

 

मिलिंद नार्वेकर के पास मुंबई क्रिकेट संगठन (Mumbai Cricket Organization) के मुंबई प्रीमियर लीग गवर्निंग कौंसिल (Mumbai Premier League Governing Council) के अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी है।  पिछले वर्ष उनका चयन किया गया था।  मिलिंद नार्वेकर उद्धव ठाकरे के विश्वासी माने जाते है।  गटप्रमुख से उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के सचिव और अब शिवसेना के सचिव तक का उनका अब तक सफर रहा हैं।

 

 

 

Pune Fire News | पुणे की एक कंपनी में भयंकर आग, विस्फोट की वजह से डर का माहौल; दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर

Central Railway | मध्य रेल में 16 सितंबर से स्वच्छता पखवाड़ा -2021 का आयोजन