Maharashtra | आपके अंदर क्या चल  रहा है उसे देखे, सामना के हमले पर राणे का प्रहार 

मुंबई (Mumbai News), 14 सितंबर : Maharashtra | गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ने अकेले शपथ ली।  अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री, अन्य मंत्रियों और उनके विभाग भूपेंद्र पटेल को तय करने होंगे।  मुख्यमंत्री के सामने गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) जिताना बड़ी चुनौती होगी।  गुजरात के मुख्यमंत्री बदले जाने पर शिवसेना (Shiv sena) ने सामना (Saamana) के जरिये हमला बोला है। (Maharashtra) शिवसेना के हमले पर विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) ने ट्वीट किया है।  

 

शिवसेना ने मुख्य पत्र  सामना में लिखा है कि यही गुजरात मॉडल ! रोटी बदली जा रही है।  लेकिन कोई राज्य जो विकास और प्रगति के मॉडल है. वहां अदला-बदली की जा रही है।  वहां अचानक से नेतृत्व बदले जाने से लोगों के मन में शंका पैदा होती है।  भूपेंद्र पटेल पर अब गुजरात का बोझ आ गया है।  पटेल को आगे कर नरेंद्र मोदी को लड़ना होगा। यही है गुजरात मॉडल (Gujarat Model)  क्या ?
शिवसेना के इस हमले पर भाजपा नेता और विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) ने ट्वीट कर जवाब दिया है।  कोरोना काल में आपने मनपा आयुक्त परदेशी को आपने क्यों बदला ? आपके अंदर  क्या हो रहा है ? पहले इसे देखे।

शिवसेना ने मोदी पर साधा निशाना

विजय रुपाणी (Vijay Rupani) दवारा जब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया गया तो उसके अगले दो दिनों तक उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, गोवर्धन जडफिया, मनसुख मांडविया, सी आर पाटिल जैसे कई नाम चर्चा में लेकर मीडिया में इसकी चर्चा जारी रखी गई। आप मोदी के करीब है और उनके मन में क्या चल रहा है ? यह केवल आपको मालुम है।  ऐसे कई पत्रकारों को लगता है और वे अनुमान लगाते है कि मोदी इसे मुख्यमंत्री बनाएंगे तो उसे बनायेंगे। भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाकर सभी लोगों को अवाक कर दिया है।  मैं किसी का नहीं मेरा कोई नहीं।  यह संदेश दिया गया है।

 

 

 

Maharashtra | मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के काफिले में अज्ञात मर्सिडीज कार घुसी! कार चालक गिरफ्तार, जांच में क्या सामने आई? पढ़े…

Maharashtra | आदिवासियों के लिए बनी योजना केवल कागजों पर ; हाईकोर्ट ने व्यक्त किया दुःख