Maharashtra | महिलाओं का अपमान करने वाले का थोबड़ा और गाल रंग सकती हूं – दरेकर को चेतावनी 

मुंबई (Mumbai News), 14 सितंबर : Maharashtra | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) पर हमला करते हुए भाजपा (BJP) के विधान परिषद् के विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर (Pravin Darekar) की जुबान फिसल गई। शिरूर में क्रांतिवीर राजे उमाजी नाईक के जयंती के मौके पर जय मल्हार क्रांति संगठन (Jai Malhar Revolution Organization) दवारा आयोजित राज्यव्यापी कार्यकर्ता सम्मेलन में दरेकर बोल रहे थे।  लावणी कलाकार सुरेखा पुणेकर (Surekha Punekar) राष्ट्रवादी कांग्रेस में प्रवेश करेगी।  इस प्रवेश पर नाम न लेते हुए दरेकर ने राष्ट्रवादी पार्टी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।  इसका महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रूपाली चाकणकर (Rupali Chakankar) ने अपनी भाषा में जवाब दिया है।  उन्होंने दरेकर को चेतावनी दी है कि मैं मुंह और गाल लाल कर सकती हूं।

 

राष्ट्रवादी पर हमला करने के दौरान दरेकर की जुबान फिसल गई थी।  उन्होंने बेहद निचले स्तर की भाषा का इस्तेमाल किया था।  इस पार्टी को गरीबों की तरफ देखने का वक़्त नहीं है। सुभेदार, कारखाना मालिक,  बैंक और उधोगपतियों की पार्टी है।  इस तरह का गंभीर आरोप भी एनसीपी (NCP) पर लगाया था।  दरेकर के बयान के बाद राजनीतिक तापमान गर्म हो गया था।  दरेकर से महिलाओं से माफ़ी मांगने की मांग रुपाली चाकणकर (Rupali Chakankar) ने की है।  उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर दरेकर को चेतावनी दी है।

प्रवीण दरेकर (Pravin Darekar), इस बात का ध्यान रखे कि महिलाओं से माफ़ी मांगे अन्यथा हम महिलाओं का अपमान करने वाले का थोबड़ा और गाल रंग सकते है।

 

 

Mumbai | आखिरकार राज ठाकरे का यह ‘मुद्दा’ भाया और मुख्यमंत्री ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Maharashtra | सरकार के 29 विभागों में 2 लाख पद रिक्त ; नौकरी भर्ती कब होगी ?