Maharashtra | महाराष्ट्र के सातारा के करंज पेठ में रिक्शा चालक ने ब्लैकमेलिंग की वजह से की आत्महत्या 

सातारा, 16 सितंबर : Maharashtra | करंज पेठ में रिक्शा चालक के अनैतिक संबंध की जानकारी पत्नी को देने की धमकी देकर लाखों रुपए वसूले। इसके बाद पैसों के लिए ब्लैकमेल करना जारी रखा गया।  इससे तंग आकर रिक्शा चालक (Maharashtra) ने आत्महत्या कर ली है।  आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में शाहूपूरी पुलिस स्टेशन (Shahupuri Police Station) में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

रिक्शा चालक की पत्नी वैशाली विजय ननावरे (उम्र 36, नि – करंज पेठ , सातारा ) ने शिकायत दर्ज कराई है।  मिली जानकारी के अनुसार वैशाली का पति विजय रिक्शा चालक था और गजरा बेचने का भी काम करता था।
उसका शेखर आंग्रे, कैटरिंग का काम करने वाले राजू पोतनीस व एक अन्य महिला के साथ करीबी संबंध था।  उनका एक दूसरे के घर आना-जाना भी था।
4 सितंबर को विजय ननावरे ने वैशाली को फ़ोन कर राजू, शेखर व संबंधित लोगों से परेशानी होने का जिक्र किया था।  ब्लैकमैलिंग कर लुटा गया जो मुझे बर्दाश्त नहीं हो रहा है।  बच्चों पर ध्यान देने की बात कहकर फ़ोन काट दिया।  विजय ने इसे लेकर पत्नी को मैसेज भी भेजा।  यह जानकारी वैशाली ने अपने देवर रमेश को दिया।  उसने विजय को फ़ोन लगाया लेकिन विजय ने  फ़ोन नहीं उठाया।  इसके बाद विजय को ढूंढा जाने लगा।  विजय के होटल सुरुबन में होने की जानकारी मिली।  वहां पर राजू, शेखर और संबंधित महिला मिली।  उनसे विजय के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पति की मौत के कारण वैशाली की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।  इसलिए उसने 15 सितंबर को इस मामले में केस दर्ज कराया।  मामले की जांच पुलिस इंस्पेक्टर संजय पतंगे कर रहे है।

 

Pune | पुणे में रात दस बजे के बाद नाकाबंदी; गणेश दर्शन के लिए भीड़ बढ़ने के कारण बिना वजह घूमने वालों से होगी पूछताछ 

Pune | गौरी के साथ-साथ पांच दिन के गणपति का विसर्जन होने के बाद मंगलवार से सड़क पर भीड़ बढ़ गई है।  रात दस बजे के बाद शहर के हर पुलिस स्टेशन (police station) की सीमा में नाकेबंदी  की शुरुआत की गई है।