महाराष्ट्र : मुंबईवासियों  के लिए राहतभरी खबर, प्रॉपर्टी टैक्स नहीं बढ़ेगा 

मुंबई, 21 जून : मुम्बईवासियों के काफी राहत भरी खबर है।  मुंबई मनपा की महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा है कि जब तक कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार नहीं आता है तब तक मुंबई में प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। मुम्बईवासियों पर अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा।

इससे पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि मुम्बईवासियों को ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स देना पड़ सकता है।  लेकिन पेडणेकर ने स्थिति साफ कर दी है।  उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव आया है।  प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव पर विरोधी दल भाजपा, कांग्रेस, एनसीपी, सपा और आम आदमी पार्टी ने शिवसेना पर जोरदार हमला बोला था।  इसके बाद शिवसेना बैकफुट पर आ गई।  भाजपा और कांग्रेस ने उसे अभी से चुनावी मुद्दा बनाना शुरू कर दिया था।

हर 5 वर्ष में बदलता  है टैक्स

बीएमसी के कानून के अनुसार मुंबई में हर 5 वर्ष के बाद प्रॉपर्टी टैक्स में बदलाव होता है।  2015 में भी बदलाव किया गया था।  इसके बाद 2020 में इसमें बदलाव होना था।  लेकिन कोरोना संकट की वजह से राज्य सरकार ने प्रॉपटी टैक्स में बढ़ोतरी को टाल दिया।

मार्च 2020 में अपने पहले बजट भाषण में महाविकास आघाडी सरकार ने कुछ टैक्स छूट देने की घोषणा की थी।

इस छूट में अगले 2 वर्ष तक 1% स्टैम्प ड्यूटी में छूट

  इस छूट में अगले 2 वर्ष तक 1% स्टैम्प ड्यूटी में छूट दी गई है।  इसके साथ ही मुंबई मेट्रोपोलिटिन रिजन   डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) और पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ और नागपुर के मनपा  के तहत आने वाले क्षेत्रों में डाक्यूमेंट्स रजिस्ट्रेशन  पर लागू और अन्य संबंधित फीस में छूट देना शामिल है।

कोरोना वायरस की वजह से राज्य सरकार ने 31 दिसंबर 2020 तक फ्लैट पर स्टैम्प ड्यूटी 5% कम करके 2% और 31 मार्च 2020 तक 3% करने का निर्णय लिया था।