Maharashtra Rains | पुणे, मुंबई, नासिक के साथ कोंकण में बारिश शुरू

पुणे : Maharashtra Rains | अरब सागर व उससे सटे लक्षद्वीप समूह से उत्तर महाराष्ट्र तक कम दबाव का बेल्ट तैयार हो गया है। इसलिए पूरे कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में आज हर जगह मेघाच्छादित मौसम बना हुआ है। सुबह से ही पुणे, मुंबई, नासिक के साथ ही कोंकण में कई जगहों पर बारिश हो रही है। अगले तीन दिन तक बारिश (Maharashtra Rains) की संभावना मौसम विभाग (weather department) ने जताया है। गुजरात के साथ उत्तर महाराष्ट्र में आज जोरदार बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

 

राज्य के तापमान में गिरावट होने से दिसंबर से फिर से ठंड की शुरुआत होने के आसार दिख रहे थे। इसलिए सुबह लोग स्वेटर पहनकर घर से बाहर निकल रहे थे। हालांकि अब स्वेटर के बदले रेनकोट, छाता लेकर घर से बाहर निकलना पड़ रहा है। अंडमान के समुद्र में बने कम दाब के बेल्ट की वजह से पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। ऐसे में उग्र समुद्र व उसके आसपास के इलाके से उत्तर महाराष्ट्र में कम दाब का बेल्ट बना है।

 

इसलिए पूरे कोंकण में साथ ही मध्य महाराष्ट्र पर बारिश का असर पड़ा है। मुंबई, पुणे, नासिक में सुबह से बारिश शुरू हो चुकी है।

 

बारिश की हल्की फुहार शुरू हो चुकी है। मुंबई में सुबह से ही बारिश हो रही है। सुबह 8 बजे तक 1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पुणे शहर (Pune) में सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। बारिश के साथ ही कंपकंपाने वाली ठंड हवा भी बह रही है। दो दिन पहले न्यूनतम तापमान में गिरावट होकर 12 डिग्री तक पहुंच गई।

 

इस वजह से ऐसा लग रहा था कि थंड शुरू होगी लेकिन मेघाच्छादित वातावरण (cloudy atmosphere) और बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में बढोतरी हुई है। बुधवार सुबह पुणे शहर में 17.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। पुणे शहर के साथ कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में सभी जगह बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर हल्की बारिश हो रही है। पुणे शहर में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश होने का अंदाजा मौसम विभाग ने जताया है। उसी समय पालघर, नासिक धुले, नंदुरबार जिलों  में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इस परिसर में जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है। अंडमान के समुद्र में फिर से कम दाब की पट्टी का निर्माण हो रहा है। आगे 3 दिसंबर को तूफान में बदलने की संभावना है। इसलिए दक्षिण में एक बार फिर से बारिश के कहर की संभावना है।

 

 

 

Pune Coronavirus Restriction | ओमिक्रॉन के खौफ में पुणे में फिर से लगा प्रतिबंध ! सिनेमा हॉल में 50% दर्शकों को प्रवेश ; जाने संशोधित नियम

 

Sitaram Kunte | सेवानिवृत्ति के बाद सीताराम कुंटे की ‘इस’ महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति