Maharashtra Rain | राज्य में बारिश का कहर! कोंकण, कोल्हापुर के बाद अब नागपुर में मूसलाधार बारिश

 

नागपुर, 22 जुलाई : (Maharashtra Rain) महाराष्ट्र विभिन्न क्षेत्रों में  ज़ोरदार बारिश हो रही है। इस मूसलाधार (Maharashtra Rain) बारिश की वजह से कोंकण (Konkan) में आंशिक रूप से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. इसके साथ ही कोल्हापुर (Kolhapur) जिले के कई हिस्सों में बारिश का जमा पानी नज़र आ रहा है. जोरदार बारिश  अब विदर्भ कूच कर गया है।  क्योंकि एक घंटे में नागपुर में मूसलाधार बारिश हुई है।  नागपर में पिछले एक घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है।  मूसलाधार बारिश की वजह से कई जगहों निचले इलाकों में बारिश के पानी का जमना शुरू हो गया है।  अगले 48 घंटों में नागपुर जिले सहित विदर्भ में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी नागपुर मौसम विभाग (Meteorological Department) ने दी है।  मूसलाधार बारिश के कारण पूरा जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

कोंकण में मूसलाधार बारिस से हाहाकार
कोंकण की स्तिथि चिंताजनक बन गई है।  यहां के कई शहरों में पानी भर गया है।  चिपलून शहर में बाढ़ जैसी स्तिथि प[पैदा हो गई है।  वाशिष्ट नदी में बाढ़ आने की वजह से पुरे शहर में पानी भर गया है।  शहर की सभी दुकानें और घरों में पानी भरने की जानकारी मिली है।
 कई घर तो पाने के नीचे चले गए है।  घर और बिल्डिंग का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह से पानी में डूब गया है।  चिपलून शहर में पानी ही पानी नज़र आ रहा है।  चिपलून जाने के सारे रास्ते बंद हो गए है।  इसकी वजह से मदद नहीं पहुंचाया जा पा रहा है।  2005 के बाद पहली बार इस तरह से चिपलून में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने की बात  कही जा
बचाव के लिए हेलीकॉप्टर की मदद
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोंकण के बाढ़ की स्तिथि की समीक्षा की है. रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग के जिलाधिकारियों से कोंकण विभागीय आयुक्त, रत्नागिरी जिले के पालकमंत्री अनिल परब, सिंधुदुर्ग जिले के पालकमंत्री उदय सामंत और रायगढ़ जिले के पालकमंत्री अदिति तटकरे से चर्चा की है. तत्काल आपातकालीन विभाग दवारा सभी को मदद पहुंचाने आदेश  दिए गए है।  बाढ़ में फंसे गांवों और शहरों के नागरिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद लेने का आदेश दिया गया है।  बाढ़  में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए अतिरिक्त बोट तत्काल पहुंचाने का आदेश मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के सीनियर अधिकारियों को दिया है।