Maharashtra Rain Alert | राज्य में जोरदार बारिश की चेतावनी 

मुंबई (Mumbai News), 18 सितंबर : पिछले तीन चार दिनों से बंद बारिश (Maharashtra Rain Alert) ने राज्य  के कुछ हिस्सों में हाज़िरी लगाई है।  मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर क्षेत्र, गुजरात व राजस्थान में बादलनुमा मौसम नज़र आ रहा है।  मौसम विभाग (Meteorological Department) ने इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना (Maharashtra Rain Alert) जताई है।   दो दिन पहले कोंकण (Konkan) सहित पश्चिम महाराष्ट्र  (Maharashtra) में जोरदार बारिश (Rain) हुई थी।  अब फिर से मौसम के सक्रिय होने का संकेत मिल रहे है।  इस लिए मौसम विभाग ने लोगों को पहले से सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

मानसून (Monsoon) का कम दबाव का पट्टा बंगाल के उप सागर तक सक्रिय हो गया है। राज्य में रविवार से अगले तीन दिनों तक कुछ क्षेत्रों में जोरदार बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।  इसके साथ ही उत्तर मध्य महाराष्ट्र व विदर्भ के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है।  पिछले दो-तीन दिनों से राज्य से बारिश गायब है. ऐसे में कृषि कार्य में भी तेज़ी आएगी।  मौसम विभाग (Meteorological Department) ने चेतावनी दी है कि देश के मध्य क्षेत्र व महाराष्ट्र के उत्तर भाग, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व रिसरा में काले बादल नज़र आ रहे है।  इसलिए चेतावनी दी गई है।  अगले 24 घंटे में हल्की से तेज़ बारिश होगी।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र उत्तर भाग, गुजरात व राजस्थान में बारिश के सक्रिय होने के संकेत है।  म्यांमार के समुंद्री किनारों से सटे बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है।  ऐसे में इसके कल यानी रविवार को उड़ीसा, पश्चिम बंगाल के समुंद्री किनारों तक आने की संभावना है।  मौसम विभाग (Meteorological Department) ने चेतावनी दी है कि 19 सितंबर से अगले तीन दिनों तक कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश (Rain Alert) हो सकती है।