Maharashtra Politics: देवेंद्र फ़डणवीस कल शरद पवार के घर और आज सीधा एकनाथ खडसे के घर!

ऑनलाइन टीम- राज्य के विधानसभा के विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस आज जलगांव के मुक्ताईनगर में हैं। राज्य के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री व वर्तमान राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता एकनाथ खडसे के निवासस्थान देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा सांसद रक्षा खडसे से मुलाकात की। इसलिए चर्चा शुरू है। फडणवीस के साथ भाजपा नेता गिरीश महाजन भी उपस्थित थे।

देवेंद्र फडणवीस ने कल ही राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार से मुंबई के सिल्वर ओक पर जाकर मुलाकात की थी। उसके बाद फडणवीस आज सीधे जलगांव में रक्षा खडसे से मिलने के लिए अहुंचे। एकनाथ खडसे ने भाजपा को राम राम कर राष्ट्रवादी का दामन थामा था। उसके बाद अहली बार फडणवीस जलगांव के मुक्ताईनगर में मिले। फडणवीस ने इस मौके अर मुक्ताईनगर के ग्रामीण अस्पताल का दौरा भी किया। इसके अलावा बारिश की वजह से हुए नुकसान की भी समीक्षा करनेवाले हैं।

जलगांव जिले में भाजपा के पार्टी को मजबूत करने को लेकर रक्षा खडसे से चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले सप्ताह में मुक्ताईनगर में भाजपा के पूर्व 10 नगरसेवकों ने शिवसेना में प्रवेश किया था। इसलिए भाजपा को झटका लगा था। इस संदर्भ में भी रक्षा खडसे से चर्चा करने की बात कही जा रही है।