Maharashtra Politics | “संजय राऊत रॉकस्टार”; उर्मिला मातोंडकर ने की तारीफ 

पुणे (Pune News), 13 जुलाई : (Maharashtra Politics) सांसद संजय राऊत (Sanjay Raut) कई लोगों की आलोचनाओं को बर्दास्त कर चोर पर मोर होने में सक्षम है।  इस पर मैं क्या बोलू। ही इज रॉकस्टार (Rock Star)। ऐसे शब्दों में शिवसेना (Shiv sena) नेता और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने संजय राऊत (Sanjay Raut) की प्रशंसा की है।  सोमवार को पुणे (Pune) में उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) के हाथों शिवसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया।  (Maharashtra Politics) इस मौके पर विभिन्न महिलाओ को सदस्यता का रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिया गया।

 

उन्होंने कहा कि शिवसेना (Shiv sena) समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे और इसके जरिये महिलाओं को अपने अधिकार का मंच मिले इसलिए इस अभियान की शुरुआत की गई है।  आगामी पुणे मनपा चुनाव (Pune Municipal Elections) को देखते हुए शिवसंपर्क अभियान (Shiv Sampark Abhiyan) के तहत सदस्यता रजिस्ट्रेशन में अब तेज़ी आएगी। जहां-जहां महिलाओं पर अत्याचार होता है वहां आवाज उठाने के लिए शिवसेना (Shiv sena) तत्पर है।  कोरोना की कठिन स्थिति में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने अच्छा काम किया है।  इस अवधि में उनसे  अच्छा आदमी कोई दूसरा मिल नहीं सकता है।  ऐसे शब्दों में उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने शिवसेना (Shiv sena) और मुख्यमंत्री के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने में शिवसेना सबसे आगे है।  ये केवल चुनाव (Election) के लिए नहीं है बल्कि महिलाओं की कई समस्याओ के समाधान के लिए महिला आघाडी काम करेगी।

 

पुणे (Pune) में एक अंतरधार्मिक शादी (interfaith marriage) की चर्चा हो रही है।  शादी करने की इच्छा रखने वाला युवक मुस्लिम और लड़की हिन्दू है। उन्हें धमकियां मिल रही है।  इस मामले के बाद एक बार फिर  से राज्य में लव जिहाद (love jihad) की चर्चा शुरू हो गई है।  इस पर उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में महाराष्ट्र धर्म (Maharashtra Religion) महत्वपूर्ण है।  यहां तथाकथित लव जिहाद (love jihad) की कोई जगह नहीं है।  किसी भी मामले में जबरदस्ती गलत है।  हिन्दू-मुस्लिम विवाह (Hindu-Muslim marriage) के केवल एक पक्ष को देखते हुए कुछ लोग राजनीतिक या सामाजिक स्वार्थ के लिए काम करते है, यह गलत है।  इसलिए वास्तविकता को समझते हुए अन्याय की दीवार तोड़नी चाहिए।

 

ठाकरे सरकार (Thackeray Government) की शिफारिस वाले 12 सदस्यों के नाम की सूची राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) को पेश किये 7 महीने हो चुके है, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं हुई है।  ऐसे में महाविकास आघाडी सरकार (Maha Vikas Aghadi Govt) वर्सेज राज्यपाल का संघर्ष शुरू हो गया है।

इस पर उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने कहा कि राज्यपाल कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) जब सूची मंजूर करेंगे तब करेंगे इसकी वजह से कोई काम रुकता नहीं है।  नेता एक फल देते हुए चार फोटो निकलवाते है।कुछ नेता शोर मचाते है।  उन्हें शोर मचाने दे।  साथ ही नेता मूल मुद्दे को छोड़कर दिनभर कैमरे के सामने आते रहते है।

 

अधिवेशन के पहले दिन सभागृह में हुए हंगामे पर उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ वह गलत था।  केंद्र में अलग और राज्य में अलग नियम है क्या ? नेतागण यह स्पष्ट करे।

 

 

 

Uddhav Thackeray | प्रतिबंध फिर से सख्त करना पड़े फिर भी…; मुख्यमंत्री ठाकरे के महत्वपूर्ण निर्देश

 

Pune Railway Division | पुणे रेल मंडल यात्रियों की सुरक्षा के लिए हमेशा प्रयासरत