Maharashtra Politics: प्रदेशाध्यक्ष की भूमिका ही पार्टी की भूमिका, कांग्रेस खुद के दम पर लड़ेगी चुनाव; महाविकास आघाडी में फूट?

मुंबई: ऑनलाइन टीम- राज्य की राजनीति में तीन कट्टर विरोधी पार्टी शिवसेना-कांग्रेस और राष्ट्रवादी ने एकसाथ आकर महाविकास आघाडी सरकार की स्थापना की। राज्य में शिवसेना के मुख्यमंत्री होनेके बाद भी सत्ता महाविकास अघाडी सरकार की है। वही राष्ट्रवादी पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर सांसद शरद पवार ने आगामी विधानसभा, लोकसभा चुनाव महाविकास आघाडी के माध्यम से ही लड़ने का विश्वास जताया था। लेकिन इस विश्वास को कांग्रेस के स्थानीय नेता द्वारा ठुकराया जा रहा है।

आगामी चुनाव कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी।, ऐसा प्रदेशाध्यक्ष नाना पाटोले ने कहा है। राज्य में विविध दौरे कर पार्टी सगठन की समीक्षा कर रहे हैं। उस समय शरद पवार के बयान पर बोलते हुए कहा की आगामी चुनाव खुद के दम पर लड़ने की तैयारी कांग्रेस की है। मित्र पार्टी की क्या प्लानिंग है, वो मुझे नहीं पता। हमारे पास किसी भी तरह का कोई प्रस्ताव नहीं आया है। उसके बाद कांग्रेस के कार्याध्यक्ष नसीम खान ने भी यही कहा।

महाराष्ट्र के स्थानीय स्वायत्त संस्था के साथ आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस को अपने दम पर लड़ना चाहिए, ऐसी प्रदेशाध्यक्ष पाटोले की भूमिका है। पाटोले की भूमिका ही पार्टी की भूमिका होगी, इसलिए इसका समर्थन देने की बात पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष नसीम खान ने कहा है। कांग्रेस पार्टी सबसे पुरानी पार्टी है, इससे पहले राज्य में नंबर एक की पार्टी रही है। महाराष्ट्र में कई वर्षों तक कांग्रेस ने अकेले ही सत्ता संभाली है। कांग्रेस पार्टी को मानने वाले बहुत से लोग राज्य में हैं। लोकतंत्र में हर पार्टी को अपना विस्तार करने का अधिकार है और अपने दम पर चुनाव लड़ने से पार्टी को मजबूत करने में मदद मिलेगी। राज्य में पार्टी का जनाधार बढाने के लिए मनपा, नगरपालिका, जिला परिषद चुनाव खुद के दम पर लड़ने का विचार है।

खुद के दम पर चुनाव लड़ने से पार्टी कओ इसका फायदा होगा। कांग्रेस को राज्य में पुराने दिन लौटाने की हमारी कोशिश है। नाना पाटोले कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हैं, उन्होने खुद के दम पर चुनावलड़ने का निर्णय लिया है और यही पार्टी निर्णय है, ऐसा नसीन खान ने कहा है।

सर्वसामान्य कार्यकर्ता को विधायक बनाएंगे

भाजपा हमारी विरोधी पार्टी है। शरद पवार अगर भाजपा के खिलाफ टीम बना रअहे हैं, तो यह अच्छी बात है। हालांकि महाराष्ट्र में स्थानीय स्वायत्त संस्था और विधानसभा चुनाव कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी। भाजपा में गए कई नेता एक बार फिर से कांग्रेस में प्रवेश करने के इच्छुक हैं। कांग्रेस में आनेवालो की लंबी लिस्ट है, लेकिन अब सर्वसामान्य कार्यकर्ता को विधायक बनाया जाएगा, ऐसा नाना पाटोले ने स्पष्ट किया है।