Maharashtra politics | बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का और कितना पतन होगा ?  – भाजपा

पुणेसमाचार : Maharashtra politics | बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने एक बार फिर शिवसेना (Shiv sena) पर निशाना साधा है। भाजपा नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) की कार पर पथराव और स्याही फेंकने की घटना हुई। सोमैया ने आरोप लगाया कि ऐसा शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने किया है। इसलिए चंद्रकांत पाटिल ने शिवसेना पर निशाना साधा है। शुक्रवार को वाशिम के दौरे पर गए बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया पर शिवसेना कार्यकर्ताओं (Maharashtra politics) ने टार्गेट बनाया। सोमैया ने वाशिम में हुई सारी घटनाओं को सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पाटिल ने सेना पर निशाना साधा। बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) की शिवसेना (Shiv sena) का और कितना पतन होगा? ऐसा निशाना चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने शिवसेना पर साधा।

 

चंद्रकांत पाटिल ने सोमैया पर हमले की पृष्ठभूमि पर शिवसेना की आलोचना की। आदरणीय बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का और कितना पतन होगा ? महाराष्ट्र (Maharashtra) में शिवसेना हिंदुत्व के साथ बहुत कुछ पीछे छोड़कर सत्ता में आई। हिटलरवाद शुरू हो गया है। भावना गवली के 100 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश करने वाशिम गए किरीट सोमैया की कार पर हमला इस बात का सबूत है!’, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने ऐसा ट्वीट किया।

 

एक अन्य ट्वीट में चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ” जनता के साथ धोखा कर पाई सत्ता के दम पर किए गए घोटालों और कारनामों को छुपाने की मंशा से महाविकास अघाड़ी सरकार (mahavikas aghadi government) के भ्रष्ट प्रबंधन के खिलाफ आवाज उठाने वाले वरिष्ठ और संघर्षशील भाजपा नेता किरीट सोमैया पर कायराना हमले का विरोध्।”

क्या मामला है ?

भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया वाशिम दौरे पर हैं। सोमैया ने ट्विटर पर कहा था कि शिवसेना सांसद भावना गवली और ग्रुप के 100 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश करने की बात कही थी।

उसके बाद आपा खो चुके शिवसैनिक ने सोमैया को टारगेट किया। इसपर बीजेपी नेताओं ने शिवसेना पर आलोचना के तीर चला दिए हैं।

Booster Dose Planning | महाराष्ट्र में कब दिया जाएगा बूस्टर डोज ? अजीत पवार ने बताया…..

Rain in Maharashtra | अलर्ट ! महाराष्ट्र में रिमझिम बारिश; आनेवाले 3-4 घंटे में मुंबई, ठाणे, पालघर में मूसलाधार बारिश की संभावना