Maharashtra Politics | 14 महीने तक मंत्रालय नहीं आने वाले मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कैसे हो गए ? भाजपा का हल्लाबोल

बुलढाणा (Buldhana News), 23 अगस्त : Maharashtra Politics | भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) पर निशाना साधा है।  उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकरे ने कोरोना काल में करीब 14 महीने मंत्रालय (Ministry) में आये ही नहीं।  मंत्रालय (Maharashtra Politics) में इतने समय तक नहीं आने वाले मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कैसे हो गए ? यह सवाल बावनकुले ने खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री पर हमला बोला है।

बावनकुले  बुलढाणा में पत्रकारों से बात कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के उत्कृष्ट होने का सर्वेक्षण किसने किया मालूम नहीं ? देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने विकास कार्य किये।  यह देखते हुए राज्य की 12  की राय जानने की जरूरत है।

 

पिछले कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के नेता उद्धव ठाकरे पर निशाना साध रहे है।  भाजपा (BJP) के केंद्रीय मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू होने के बाद से ही हमले अधिक तेज़ हो गए है।  जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) ने भी मुख्यमंत्री पर हमला बोला था।  उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मातोश्री में बैठे है।  अब हमेशा के लिए घर बिठा दे।

 

13  राज्यों के मुख्यमंत्रियों में उद्धव ठाकरे अव्वल (Maharashtra Politics)

देश के मुख्यमंत्रियों के कामकाज को लेकर प्रश्नम संस्था ने सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की है. इसमें देश के 13 मुख्यमंत्रियों में महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अव्वल स्थान दिया गया है।  इस सर्वेक्षण के लिए  महाराष्ट्र के साथ उत्तर प्रदेश,  बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना जैसे राज्यों का चयन किया गया था।

 

 

Gulabrao Patil | ‘नारायण राणे को सूक्ष्म उद्योग विभाग मिलते ही उनकी आंखें भी सूक्ष्म हो गई’; गुलाबराव पाटिल ने साधा निशाना

CM Uddhav Thackeray | मंत्रिमंडल से इस नेता को बर्खास्त करें, कांग्रेस नेता ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिख कर की ‘यह’ मांग