Maharashtra Police | राज्य के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के ट्रांसफर को फिर से मिला एक्सटेंशन, कार्यरत पदों के 35% का होगा ट्रांसफर 

मुंबई (Mumbai News), 14 अगस्त : Maharashtra Police | राज्य पुलिस विभाग (State Police Department) के पुलिस अधिकारियों  और पुलिस कर्मचारियों को एक बार फिर से एक्सटेंशन (extension) दिया गया है।  अब राज्य के पुलिस अधिकारियों (police officer) व कर्मचारियों (police personnel) का ट्रांसफर (transfer) 31 अगस्त 2021 को होगा।  कुल कार्यरत पदों के 35% कर्मचारियों का ट्रांसफर होगा। 35% से अधिक कर्मचारियों का ट्रांसफर (Maharashtra Police) करना हुआ तो इसके लिए मुख्यमंत्री की मंजूरी लेनी आवश्यक है।  इस संबंध में शुक्रवार को गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया।

 

राज्य पुलिस विभाग (State Police Department) के सामान्य ट्रांसफर को एक बार फिर से एक्सटेंशन दिया गया है।  इससे पहले 14 अगस्त तक ट्रांसफर करने का आदेश दिया गया था।  अब 31 अगस्त 2021 तक राज्य के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर करने का आदेश जारी किया गया है।  सामान्य ट्रांसफर 31 अगस्त तक पूरी की जाए और आगे विशेष कारण पर आवश्यकता के अनुसार मुख्यमंत्री की मंजूरी से 31 अगस्त 2021 के बाद ही ट्रांसफर (transfer) किया जाएगा।

रिटायरमेंट की  वजह से रिक्त हुए पदों को भरने के लिए होना है ट्रांसफर (Maharashtra Police)

* कोविड 19 के प्रकोप को रोकने के लिए आवश्यक सेवा के रिक्त पदों को  भरने के लिए होना है ट्रांसफर
* कानून व व्यवस्था को प्रभावी रूप से नियंत्रण रखने और प्रशासकीय नियम के तहत रिक्त पदों को भरने के लिए होना है ट्रांसफर
*  अनुरोध पर ट्रांसफर
* सामान्य ट्रांसफर और विशेष वजहों से ट्रांसफर करते हुए महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 के सभी संबंके के धित प्रावधानों का पालन करने पर ध्यान देना जरूरी
* कोविड 19  के संक्रमण का समय-समय पर समीक्षा कर इस संबंध में अगला आदेश जारी करने की कार्यवाही की जाएगी।

Maharashtra Police | महाराष्ट्र के इन 11 पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट अन्वेषण पदक घोषित

Delta Plus Cases in Maharashtra | विदर्भ में ‘डेल्टा प्लस’ की एंट्री, भद्रावती और अकोला में मिले मरीज