Maharashtra Police | महाराष्ट्र के इन 11 पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट अन्वेषण पदक घोषित 

नई दिल्ली (New Delhi), 14 अगस्त : आपराधिक मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करने और अपराध साबित करने को लेकर महाराष्ट्र के 11 पुलिस अधिकारियों (Maharashtra Police) को इस बार केंद्रीय गृह मंत्री पदक (Union Home Minister Medal) से  सम्मानित किया गया है।  गृह मंत्रालय दवारा सीबीआई  (CBI) के 15 अधिकारियों समेत देशभर के कुल 152 अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री उत्कृष्ट अन्वेषण पदक 2021 (Union Home Minister Medal of Excellence for Investigation 2021) देकर  सम्मानित किया गया है। इनमें महाराष्ट्र के 11 पुलिस अधिकारी (Maharashtra Police) भी शामिल है.

 

पदक पाने वाले पुलिस अधिकारी (Maharashtra Police)

1. पुलिस सुप्रीटेंडेंट  सुनील कड़ासने (Sunil Kadasane)
2.  डिप्टी सुप्रीटेंडेंट ऑफ़ पुलिस  उमेश पाटिल (Umesh Patil)
3. सहायक पुलिस आयुक्त पद्मजा अमोले बढे (Padmaja Amole Grown)
4.  सहायक पुलिस आयुक्त प्रीति प्रकाश  टिपरे (Preeti Prakash Tipre)
5.  डिप्टी सुप्रीटेंडेंट ऑफ़ पुलिस बाबूराव बापूसाहेब महामुनि (Baburao Bapusaheb Mahamuni)
6. डिप्टी सुप्रीटेंडेंट ऑफ़ पुलिस अजीत राजाराम  टिके (Ajit Rajaram Tike)
7.  पुलिस इंस्पेक्टर ममता लॉरेंस  डिसूजा (Mamta Lawrence, D’Souza)
8. पुलिस इंस्पेक्टर सुनील शंकर शिंदे (Sunil Shankar Shinde)
9 . पुलिस इंस्पेक्टर  मनोहर नरसप्पा  पाटिल (Manohar Narsappa Patil)
10 . एपीआई अलका धीरज जाधव (Alka Dheeraj Jadhav)
11. एपीआई राहुल धलसिंह बहुरे (Rahul Dhalsingh Bahure)
इसके अलावा मध्य प्रदेश के 11, उत्तर प्रदेश के 10, तमिलनाडु के 8, बिहार के 7, गुजरात, कर्नाटक व दिल्ली में से प्रत्येक के 6 -6  और राजस्थान व केरल के 9-9 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है।

जांच में उच्च मापदंड, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, आसाधारण साहस का परिचय देने वाले इस सम्मान से सम्मानित किये जाते है।

 

 

 

Delta Plus Variant In Mumbai | खतरा बढ़ा ! मुंबई में डेल्टा प्लस से एक की मौत; वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी…

Delta Plus Cases in Maharashtra | विदर्भ में ‘डेल्टा प्लस’ की एंट्री, भद्रावती और अकोला में मिले मरीज