Maharashtra Police Recruitment | राज्य में दिसंबर 2021 तक 5200 पुलिसकर्मियों  की भर्ती, गृहमंत्री दिलीप वलसे-पाटिल ने की घोषणा (वीडियो )

औरंगाबाद (Aurangabad News), 13 जुलाई : (Maharashtra Police Recruitment) महाराष्ट्र पुलिस विभाग (Maharashtra Police Department) में कुल 12 हज़ार 200 पदों की भर्ती (recruitment) की जाएगी। पहले चरण में 31 दिसंबर 2021 से पहले 5200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके बाद 7 हज़ार पदों पर भर्ती (recruitment) किये जाने की घोषणा राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे-पाटिल (Home Minister Dilip Walse-Patil) ने सोमवार को की।  दिलीप वलसे-पाटिल (Dilip Walse-Patil) फ़िलहाल औरंगाबाद (Aurangabad) के दौरे पर है।  इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए ये जानकारी दी।

 

 

 

 

दिसंबर से पहले 5200 पदों पर भर्ती (Maharashtra Police Recruitment)

 

 

पत्रकारों से बात करते हुए दिलीप वलसे-पाटिल ( (Dilip Walse-Patil)) ने कहा कि 31 दिसंबर 2021 से पहले महाराष्ट्र पुलिस विभाग (Maharashtra Police Department) में 5200 पदों पर भर्ती की जाएगी। उसके बाद शेष 7 हज़ार पदों पर भर्ती की जाएगी।  औरंगाबाद पुलिस परिक्षेत्र (Aurangabad Police Zone) के तहत कानून (law) व व्यवस्था (order) के लिए आयोजित समीक्षा बैठक (review meeting) के बाद वे बोल रहे थे।  इस मौके पर उन्होंने कानून-व्यवस्था को प्रभावी रूप से अमल में लाने के लिए आरोप साबित करने की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

 

 

पुलिसकर्मी सब इंस्पेक्टर के रूप में रिटायर हो

 

 

उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा (police service) में  भर्ती होने के बाद संबंधित कर्मचारी कम से कम पुलिस सब-इंस्पेक्टर (Police Sub-Inspector) बनकर रिटायर हो।  इस दृष्टि से योजना बनाई जा रही है।  उन्होंने सलाह दी कि जिला पुलिस (Police) को अधिक सक्षम बनाने के लिए जिला वार्षिक फंड (District Annual Fund) से फंड की मांग करे।  साथ ही कोरोना काल में पुलिस विभाग (Police Department) दवारा किये गए काम की भी तारीफ की।

 

इस मौके पर पुलिस महासंचालक संजय पांडे (Sanjay Pandey), विशेष पुलिस महानिरीक्षक के. एम एम प्रसन्ना (K. M M Prasanna), पुलिस कमिश्नर डॉ. निखिल गुप्ता (Dr. Nikhil Gupta), पुलिस सुप्रीटेंडेंट मोक्षदा पाटिल (Mokshada Patil) और बीड़ (Beed), उस्मानाबाद (Osmanabad) और जालना जिला पुलिस (Jalna District Police) सुप्रीटेंडेंट उपस्थित थे।
बैठक की शुरुआत में प्रजेंटेशन के जरिये गृहमंत्री को परिक्षेत्र की विस्तार से जानकारी दी गई।

 

 

 

Uddhav Thackeray | प्रतिबंध फिर से सख्त करना पड़े फिर भी…; मुख्यमंत्री ठाकरे के महत्वपूर्ण निर्देश

 

Pune Railway Division | पुणे रेल मंडल यात्रियों की सुरक्षा के लिए हमेशा प्रयासरत