महाराष्ट्र : बंदूक की नोक पर पुलिस ने किया बलात्कार, महिला ने चिट्ठी लिखकर की आत्महत्या

उस्मानाबाद : ऑनलाइन टीम – उस्मानाबाद में एक 32 वर्षीय महिला ने मंगलवार को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या  करने से पहले महिला ने एक चिट्ठी लिखा था। मृतक ने अपने चिट्ठी में यह आरोप लगाया है कि उस्मानाबाद पुलिस के एक कर्मचारी ने समय-समय पर बंदूक की नोक पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

जिसके बाद अब माना जा रहा है कि महिला ने कर्मचारी द्वारा उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के पति ने देर रात संबंधित पुलिस कर्मचारी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में कहा गया है कि उनकी पत्नी ने सितंबर 2020 से पुलिस द्वारा डराने और प्रताड़ित करने के बाद आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।