Maharashtra Police | गणेश विसर्जन जुलूस में खाकी वर्दी में पुलिस के नाचने पर विवाद, DGP कार्यालय ने दिया यह निर्देश

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Maharashtra Police | कोरोना के कारण पिछले दो वर्षो में सभी पर्व त्योहार सादगी से मनाया गया। लेकिन इस वर्ष सभी पर्व त्योहार उत्साह से मनाया जा रहा है। हाल ही में गणपति उत्सव आकर गया है। पुणे में भारी उत्साह से गणेशोत्सव मनाया गया। पुणे के गणपति विसर्जन जुलूस में पुलिस भी अपने मन पर काबू नहीं रख पाई । विसर्जन जुलूस में पुलिस को नाचते हुए ढोल बजाते देखा गया। इसे लेकर विवाद भी हुआ। इसे देखते हुए पुलिस महासंचालक कार्यालय की तरफ से महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए है। (Maharashtra Police)

 

पुणे के गणपति विसर्जन जुलूस में खाकी वर्दी में पुलिस के नाचते का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी वायरल हुआ है। इसे लेकर विवाद पैदा हुआ। इसलिए पुलिस को खाकी वर्दी पहनकर नाचने पर रोक लगा दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस महासंचालक कुलवंत सरंगल ने इसे लेकर पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि पुलिस का इस तरह खाकी वर्दी में जुलूस में नाचना अपमानजनक है। इसलिए वर्दी में पुलिस को नहीं नाचने के निर्देश दिए गए है। यह निर्देश कुलवंत सरंगल ने दिया है।

 

कोरोना के बाद गणेश उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया। इस दौरान जुलूस में पुलिस के नाचने का करीब 50 वीडियो क्लिप सामने आया था।

मुंबई के जीएसबी सेवा मंडळ के विसर्जन जुलूस में पुलिसकर्मियों ने नाचा था। इसके बाद इस मामले की इंटरनल जांच के आदेश दिए गए थे। इससे जुड़ी रिपोर्ट हाल ही में सीनियर के सामने पेश की गई है। इसके बाद जुलूस में पुलिस के नहीं नाचने के निर्देश दिए गए है। कहा गया है कि जब पुलिस के बदन पर खाकी वर्दी हो वह नाच नहीं सकते हैं । इसकी उन्हें परमिशन नहीं है। यह हरकत अपमानजनक और अक्षम्य है। कुलवंत सरंगल ने यह आदेश जारी किया है। (Maharashtra Police)

 

साथ ही कई जगहों पर पुलिस अधिकारियों को व्यक्तिगत स्तर पर भाषण देते देखा गया है।
कुछ जगहों पर पुलिस ढोल बजाते नजर आए।
इसका संज्ञान पुलिस मुख्यालय ने लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर पर
अधिकारियों को इस संदर्भ में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था।

 

इसके बाद अब बंदोबस्त पर तैनात पुलिसकर्मियों को इस तरह के किसी धार्मिक
या सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के निर्देश दिए गए है।

 

Web Title :- Maharashtra Police | maharashtra cops warned against dancing in uniform during ganeshotsav festival maharashtra police news

 

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Pimpri Crime | साईरंग डेवलपर्स के के.आर. मलिक सहित उसके बेटे पर और एक ठगी का केस दर्ज

Pune Crime | दर्दनाक ! सिंहगढ़ में घूमने आए कॉलेज के विद्यार्थी की हाथ टंकी में गिरने से मौत

Police Personnel Suspended | तमाशा में नाचने वाले सहायक पुलिस फौजदार (ASI) निलंबित, दूसरा रडार पर