Maharashtra | शाम तक ट्रांसफर नहीं होने पर खुद को आग लगा लूंगा, कहकर पुलिस हवलदार लापता, प्रशासन की उड़ी नींद

जालना (Jalna News) – महाराष्ट्र (Maharashtra) के जालना (Jalna) में एक पुलिस हवालदार के गायब होने से हड़कंप मच गया है। दरअसल गायब होने के पहले हवालदार ने कहा था कि ‘अगर शाम तक मेरा तबादला नहीं हुआ तो मैं किसी अनजान जगह पर जाकर खुद को आग लगा लूंगा।’ अब इस घटना के बाद जिला पुलिस प्रशासन (District Police Administration) में हड़कंप मच गया है। दरअसल हालिया पुलिस फेरबदल (Maharashtra) के कारण बड़ी संख्या में शिकायतें आई हैं। जिसके बाद आज जो कुछ हुआ है उससे प्रशासन की नींद उड़ गयी है।

जालना में पुलिस आरोप लगा रही है कि तबादले में जमकर राजनीति और पक्षपात हुआ है। घनसावंगी थाने में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल गोविंद कुलकर्णी (Police Constable Govind Kulkarni) ने कुछ दिन पहले पुलिस अधीक्षक विनायक देशमुख (Superintendent of Police Vinayak Deshmukh) से मुलाकात कर तबादले के लिए आवेदन किया था। हालांकि अब तक दो तीन तबादलों की सूची जारी होने के बावजूद गोविंद कुलकर्णी का तबादला नहीं होने से वह नाराज थे। तो गोविंद कुलकर्णी (Govind Kulkarni) ने आज एक व्हाट्सएप ग्रुप पर अपना वीडियो बनाया। उसने चेतावनी दी कि अगर शाम तक उनका तबादला नहीं हो जाता तो वह किसी अनजान जगह पर जाकर खुद को आग लगा लेगा।

इस घटना के बाद से पुलिस विभाग (Police Department) में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कुलकर्णी की तलाश शुरू कर दी है। इस बीच, पुलिस शाम को उसे ढूंढने में सफल रही।

 

 

JEE Mains Scam | बड़ी खबर! JEE Mains परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर CBI की पुणे में छापेमारी; 7 लोगों को हिरासत में लिया

Shreemant Dagdusheth Ganpati | जय गणेश ! पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ के बाप्पा विराजमान होंगे मुख्य मंदिर में