Maharashtra | महाराष्ट्र में खो-खो खेल चुकी खिलाड़ी के साथ बिजनौर में बलात्कार; रक्तरंजित शव मिला 

बिजनौर, 11 सितंबर : Maharashtra | मुंबई के साकीनाका परिसर में बलात्कार की घटना अभी ताज़ा ही है कि अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक राष्ट्रीय स्तर के खो-खो खिलाडी (kho-kho player) के साथ बलात्कार (rape) करने की घटना घटी है।  बिजनौर रेलवे स्टेशन (Bijnor Railway Station) के पास रेलवे ट्रैक पर खिलाडी का शव मिलने से खलबली (Maharashtra ) मच गई है।  पुलिस ने बलात्कार और हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजनौर की यह 24 वर्षीय खिलाड़ी शुक्रवार की दोपहर अपने घर से एक कॉलेज में इंटरव्यू के लिए निकली थी।  लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।  तभी पास की एक महिला ने रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ युवती के मिलने की जानकारी दी।  इसके बाद घर वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।  कुछ घंटे में युवती की पहचान हो पाई।
उसके घर वालों को पता चलने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।  घर से कुछ दुरी पर स्थित रेलवे गोदाम के पीछे युवती का शव मिला।  पुलिस ने उसकी पहचान करने की कोशिश की थी।  उसके शरीर पर जख्म मिले है।  उसके साथ जबरदस्ती की गई थी।  उसके गले में दुपट्टा फंसा था।  ऐसा लग रहा है कि उसकी गला दबा कर हत्या की गई है।  उसके शरीर पर जख्म के भी निशान मिले है। उसका एक दांत टूट गया है। नाक से खून बह रहा था।  यह जानकारी उसकी बहन ने दी है।
मृतक खिलाड़ी 2016 में महाराष्ट्र में हुए खो-खो मैच में शामिल हुई थी।  साथ ही यूनिवर्सिटी के तीन मैच में भी शामिल हुई थी।  चौंकाने वाली बात यह है कि केस कौन दर्ज करे इसे लेकर रेलवे पुलिस और राज्य की पुलिस में विवाद था।  आख़िरकार राज्य पुलिस ने केस दर्ज किया है।  रेलवे स्टेशन परिसर के नशेड़ियों पर पुलिस ने आशंका जाहिर की है।

 

Maharashtra | महाराष्ट्र में क्या हो रहा? अमरावती में बलात्कार पीड़िता दवारा आत्महत्या; 7 महीने की गर्भवती थी