महाराष्ट्र : पेट्रोल-डीजल की कीमत में  वृद्धि जारी ; मुंबई में पेट्रोल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा 

 

मुंबई, 27 मई  : एक दिन के अंतर पर ईंधन की कीमत में होने वाली बढ़ोतरी से देश में महंगाई की आग लगने की आशंका है।  गुरुवार को फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है।  गुरुवार को पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 29 पैसे महंगा हो गया है.  इस कीमत वृदि से मुंबई में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 99. 94 रुपए हो गया है। पेट्रोल की कीमत के 100 रुपए तक पहुंचने में अब केवल 6 पैसे की दुरी बची है।  ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर सरकार की आलोचना की जा रही है।

गुरुवार को मुंबई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत  99. 94 रुपए हो गई है।  इससे पहले ही मुंबई में प्रीमियम पेट्रोल प्रति लीटर 100 रुपए तक पहुंच गई है।  कल या परसो पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार चले जाने की संभावना जताई जा रही है।
गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 93. 68 रुपए है।  चेन्नई में एक लीटर की कीमत 95. 28 रुपए है।  जबकि कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 93. 72 रुपए हो गई है।  मुंबई में गुरुवार को एक लीटर डीजल की कीमत 91. 87 रुपए हो गई है।  दिल्ली में प्रति लीटर डीजल 84. 61 रुपए है और चेन्नई में प्रति लीटर 89. 39 रुपए में मिल रहा है. कोलकाता में प्रति लीटर डीजल 87. 46 रुपए में मिल रहा है।

अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टिट्यूट के आंकड़ों के अनुसार 21 मई को को समाप्त हुए सप्ताह में अमेरिका में तेल का स्टॉक 4. 39 लाख करोड़ बैरल है।  ऐसे में पुरे सप्ताह तेल महंगा रहने की आशंका है।  बुधवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 0. 08 डॉलर पर और 68. 73 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।  जबकि डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 0. 05 डॉलर तेज़ी के साथ 66. 06 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।