महाराष्ट्र : दो सौ लोगों का पर्सनल डेटा बेचने वाला गिरफ्तार

मुंबई : ऑनलाइन टीम – मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सौ लोगों का पर्सनल डेटा बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम शैलेश मांजरेकर और राजेंद्र साउ है। बता दें कि इन पर करीब दो सौ लोगों के कॉल विवरण और बैंक खातों की जानकारी अवैध रूप से खरीदने और बेचने के आरोप है। दोनों आरपी को गोरेगांव से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक,आरोपियों के पास से पुलिस ने छह मोबाइल फोन, लगभग दो सौ लोगों के कॉल विवरण से भरी एक पेन ड्राइव, सीडीआर प्रिंट आउट, तीन लैपटॉप, एक आईपैड और कई सामान बरामद हुआ है। दरअसल केवल पुलिस और कुछ अन्य विभागों के लोगों को ही अनुमति लेकर कॉल विवरण हासिल करने का अधिकार है।

दोनों आरोपियों द्वारा संचालित गोरेगांव स्थित एक कंपनी के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने दावा किया कि वह एक निजी खुफिया एजेंसी चलाते हैं। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को कंपनी के कार्यालय की तलाशी ली और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में ये भी सामने आया कि आरोपी हरियाणा का एक व्यक्ति और दिल्ली की एक महिला उन्हें कॉल विवरण और अन्य जानकारियां देते थे।

शातिर अपराधी आपके डेटा को बेचकर लाखों रुपए कमाते हैं। यह लोग ऐसे लोगों को आपका डेटा बेचते हैं जो अपने सुविधा अनुसार उस डेटा का इस्तेमाल कर आपको चूना लगा सकें।