Maharashtra | मुंबई के BKC में फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, 14 लोग जख्मी 

 

मुंबई, 17 सितंबर : Maharashtra | मुंबई के बांद्रा पूर्व में बीकेसी ट्रेड सेंटर (BKC Trade Center) के पास बन रहे फ्लाईओवर का कुछ हिस्सा आज सुबह गिर गया।  सुबह करीब चार बजे हुई इस घटना में 14 लोग जख्मी हो गए है।  जिस वक़्त यह हादसा हुआ फ्लाईओवर पर 20 से 25 मजदुर (Maharashtra) काम कर रहे थे।

फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने के दौरान कुछ लोग वहां से भागने में सफल रहे।  आठ से दस मजदूर पास के नाले में गिर गए।  वे जख्मी हो गए है।  उन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  फायर ब्रिगेड और मुंबई पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।  फ्लाईओवर के मलबे में और किसी के फंसे होने की संभावना नहीं है।  यह जानकारी आपातकालीन विभाग ने दी है।
जख्मियों के नाम 
अनिल सिंह (28 ), अरविंद सिंह (29 ), अजहर अली (26 ), मुस्तफ अली (28 ), रियाजुद्दीन (23 ), मोताब अली (28 ), रियाजु अली (21 ), श्रवण (49 ), अतिश (22 ), अली (22 ), एजाज उल हक़ (29 ), परवेज (22 ), अकबर अली (25 ) और श्रीमंत (25 )

 

Pune News | जय गणेश ! PM मोदी ने श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई ट्रस्ट की इस सुविधा के लिए की  प्रशंसा 

Pune News | श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट (Shrimant Dagduseth Ganpati)  ने इस बार कोविड के मद्देनज़र ऑग्मेंटेड रियलिटी तकनीक के जरिये भक्तों को घर बैठे आरती की सुविधा उपलब्ध (Pune News) कराई है।  इसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास रूप से प्रशंसा की है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपनी शुभकामना संदेश का पत्र ट्रस्ट को भेजा है।