Maharashtra |  NCP के पदाधिकारी ने ऑफिस में जीवन समाप्त किया; सुसाइड नोट से चौंकाने वाला खुलासा 

लोहारा : Maharashtra | उस्मानाबाद जिले के लोहारा (Lohara) में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के एक पदाधिकारी ने कार्यालय में अपना जीवन समाप्त (Suicide in Osmanabad) कर लिया।  कार्यालय में अकेले रहने के दौरान संबंधित पदाधिकारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली।  पुलिस को कार्यालय के टेबल से सुसाइड नोट (suicide note) मिला है।  इसमें चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।  इस मामले में पुलिस ने तुरंत गांव को दो महिलाओं सहित एक पुरुष को गिरफ्तार (arrest) किया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

मृतक पदाधिकारी का नाम हणमंत दनाने है. यह घटना लोहारा तालुका के वडगाव के कार्यालय में हुई है।  मृतक  दनाने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय विभाग के प्रदेश महासचिव थे।  शनिवार की सुबह 9 से 10 बजे के बीच उन्होंने अपने कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  साढ़े दस बजे शशिकांत डोलारे नामक युवक कार्यालय आया तो यह घटना सामने आई।
शशिकांत ने तुरंत इस घटना की जानकारी  दनाने के पिता को दी।  खबर मिलते ही दनाने के पिता घटनास्थल पर पहुंचे।  बेटे दवारा आत्महत्या किये जाने से उनके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई है।  इसके बाद  दनाने के पिता ने घटना की जानकारी लोहारा  पुलिस को दी।  इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया।
इस दौरान पुलिस को कार्यालय के टेबल पर एक सुसाइड नोट मिला।  मृतक  दनाने ने इस सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह का खुलासा किया है। उन्होंने लिखा है कि गांव की मायादेवी दत्तात्रय गायकवाड़, दत्तात्रय कचरप्पा गायकवाड़ और स्वाति दत्तात्रय गायकवाड़ दवारा दी  जा रही  प्रताड़ना से तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है।  सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।