महाराष्ट्र : राष्ट्रवादी, कांग्रेस, शिवसेना के मराठा मंत्री मुंह में गुटखा खाकर बैठे है क्या ? : नरेंद्र पाटिल 

सोलापुर, 12 जून : ओबीसी समाज के नेता आरक्षण के मुद्दे पर एकसाथ आ रहे है।  राष्ट्रवादी, कांग्रेस और शिवसेना के मराठी मंत्री मुंह में गुटखा खाकर बैठे है क्या ? इस तरह की टिप्पणी मराठा समाज के नेता नरेंद्र पाटिल ने की है।  अण्णासाहेब पाटिल आर्थिक विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र पाटिल की मौजूदगी में आज सोलापुर में मराठा क्रांति संघर्ष मोर्चा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था।  इस बैठक के बाद नरेंद्र पाटिल ने महाविकास आघाडी सरकार मराठा मंत्रियों पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के नेता उनके राजनीतिक आरक्षण या प्रमोशन  आरक्षण में मुश्किलें आने के बाद एक साथ आ रहे है।  राष्ट्रवादी कांग्रेस और शिवसेना के मराठा मंत्री क्या मुंह में गुटखा खाकर बैठे है ? इन मंत्रियों को शर्म नहीं आ रही है क्या ? नहीं तो कम से कम हम मराठा नहीं है इसकी ही घोषणा कर दे।  इस बीच उन्होंने साफ कर दिया कि मराठा क्रांति संघर्ष मोर्चा
आक्रामक होगी।

उन्होंने कहा कि घर में बैठकर काला झंडा दिखाकर आंदोलन नहीं करना है।  इस तरह का आंदोलन मराठाओं का नहीं है।  किसी मंत्री की गाड़ी आती है तो पत्थर मारकर उसका शीशा तोडना चाहिए।

सोलापुर में सम्पन्न हुए इस बैठक में  सहकारमंत्री भाजपा के विधायक सुभाष देखमुख भी शामिल हुए। सुभाष देशमुख ने मराठा समाज की मांग को लेकर युवाओं से  राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री आदि को पत्र लिखने की अपील की।  साथ ही आरक्षण को लेकर सभी राजनीतिक को दूर रखकर मराठा समाज के साथ खड़े रहना चाहिए।

इस बीच नवी मुंबई एयरपोर्ट को दि.बा. पाटिल का नाम देने की मांग नरेंद्र पाटिल ने की है। उन्होंने कहा कि  नवी मुंबई, पनवेल, उरन इन क्षेत्रों में किसी भी बड़े प्रोजेक्ट को स्थानीय व्यक्ति का नाम है दिया गया हैं। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए  दि.बा. पाटिल से बड़ा नाम और क्या हो सकता है ? इसलिए सरकार से इस मांग पर विचार करने के लिए उन्होंने कहा है।