Maharashtra | नांदेड़ के सुपुत्र एयर मार्शल वी आर चौधरी होंगे नए वायुसेना प्रमुख 

 

नई दिल्ली, 22 सितंबर : Maharashtra | महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के सुपुत्र एयर मार्शल विवेक राम चौधरी (Air Marshal Vivek Ram Choudhary) भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में नए प्रमुख (एयर चीफ मार्शल ) होंगे। (Maharashtra)

भारतीय वायुसेना के मौजूदा एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया 30 सितंबर को रिटायर्ड हो रहे है।  उनकी जगह पर विवेक राम चौधरी को एयर चीफ मार्शल केर रूप में नियुक्त करने का निर्णय सरकार ने लिया हैं।
देश के नए एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी नांदेड़ जिले के हदगांव तालुका के हस्तरा से छोटे से गांव के रहने वाले है।  ,उनकी प्राथमिक शिक्षा नांदेड़ में हुई है।  आगे की शिक्षा के लिए पुणे के मिलिट्री स्कूल गए थे।
विवेक चौधरी के दादा हदगांव तालुका  के कोली में जिला परिषद् के स्कूल शिक्षक थे।  विवेक चौधरी के चाचा दिनकर और रत्नाकर फ़िलहाल नांदेड़ में रहते है।

 

IPL 2021 | विराट कोहली देंगे तीसरा झटका, T20 वर्ल्ड कप के बाद लेंगे ‘इस’ फॉर्मेट से संन्यास!

IPL 2021 | टीम इंडिया (team india) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने पिछले हफ्ते क्रिकेट फैंस को दो तगड़ा झटका दिया है। उन्होंने पहली बार घोषणा की कि वह आगामी टी 20 विश्व कप (t20 world cup) के बाद टी 20 प्रारूप में कप्तानी छोड़ देंगे। वर्ल्ड कप अगले महीने शुरू होने वाला है। तीन दिन बाद, उन्होंने घोषणा की है कि वह इस आईपीएल (आईपीएल 2021) (IPL 2021) के बाद आरसीबी (RCB) की कप्तानी छोड़ देंगे। इन दो झटकों के बाद अब विराट तीसरी झटके की तैयारी में हैं।

विराट ने वर्कलोड का हवाला देते हुए दोनों टीमों की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। विराट 2016 से सभी प्रारूपों में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं।  वहीं 2013 से आरसीबी के कप्तान हैं। विराट 5 नवंबर को 33 साल के हो जाएंगे और अपनी फिटनेस के आधार पर वह अगले चार से पांच साल तक क्रिकेट खेल सकते हैं। लेकिन, साथ ही, अपने करियर को लंबा बनाने के लिए उनके फॉर्म को छोड़ने की संभावना है।