Maharashtra Monsoon Update | महाराष्ट्र : रत्नागिरी में आज रेड अलर्ट; इन जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना

मुंबई : पुणे समाचार ऑनलाइन (Punesamachar Online) –  Maharashtra Monsoon Update | देशभर में मानसून के फिर से सक्रिय होने के बाद इस सप्ताह कोंकण (Konkan) में फिर से जोरदार बारिश का अनुभव होने की संभावना है। रत्नागिरी में आज सोमवार के लिए रेड अलर्ट (red alert in ratnagiri today) घोषित किया गया है। इस अवधि में कुछ हिस्सों में 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। मुंबई सहित पालघर, ठाणे, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिलों में गुरुवार तक ऑरेंज अलर्ट बना रहेगा। रत्नागिरी में मंगलवार से गुरुवार की अवधि में ऑरेंज अलर्ट (orange alert) रहेगा। साथ ही कोल्हापुर, सातारा के पहाड़ी परिसर में सोमवार से कुछ हिस्सों में मूसलाधार से तीव्र मूसलाधार बारिश (torrential rain) होगी। पुणे जिले के घाट परिसर में बुधवार और गुरुवार को मूसलाधार बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। maharashtra monsoon update red alert has been declared in ratnagiri district for today

बंगाल के उपसागर में निर्मित हुए कम दबाव क्षेत्र और मध्य भारत में पैदा हुई पूर्व-पश्चिम हवा क्षेत्र की वजह से कोंकण के सभी जिलों और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी (orange alert in maharashtra) किया गया है। मौसमी हवाएं मराठवाड़ा में सक्रिय हो गई है। ऐसे में मराठवाड़ा के कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। धुले, नंदुरबार, जलगांव, नाशिक, अहमदनगर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लेकिन इन क्षेत्रों में ज्यादा बारिश नहीं होगी। पुणे जिले (Pune District) में सोमवार और मंगलवार को बारिश कुछ हद तक नियंत्रित रहेगी। सांगली, सोलापुर में ज्यादा बारिश नहीं हो रही है। औरंगाबाद में गुरुवार, जालना में बुधवार-गुरुवार जबकि परभणी, हिंगोली, नांदेड़ में सोमवार से बुधवार तक कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश होगी।

मुंबई में रविवार को दिनभर कुलाबा में 18 मिलीमीटर, सांताक्रुज में 2. 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि रत्नागिरी में 10 मिलीमीटर बारिश हुई।

तापमान में गिरावट

देश में फिर से बारिश की वापसी होने से तापमान में कमी आई है। रविवार शाम को मुंबई के कुलाबा में 30 जबकि सांताक्रुज में 31 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

join our facebook page

Web Title : maharashtra monsoon update red alert has been declared in ratnagiri district for today

maharashtra school reopen news | फ़िलहाल महाराष्ट्र में स्कूल शुरू नहीं की जाए; राजेश टोपे का बयान

Maharashtra Hindi News | महाराष्ट्र : मुंबई में तेज़ी से कम हो रहा जन्मदर, कोरोना संक्रमण का है परिणाम?

Pavana Dam | महाराष्ट्र : लोनावला में घूमने आये पर्यटक की पवना डैम में डूबने से मौत