Maharashtra | मनपा अधिकारी पर फायरिंग मामले में मीरा भाईंदर पुलिस को बड़ी कामयाबी ; उत्तर प्रदेश से हमलावर गिरफ्तार 

मीरा रोड : Maharashtra | मीरा भाईंदर मनपा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर दीपक खांबित (Executive Engineer Deepak Khanbit) पर बोरीवली (Borivali) में हुई फायरिंग मामले की जांच मुंबई पुलिस (Mumbai Police) कर रही है।  मीरा भाईंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के क्राइम ब्रांच (Maharashtra) ने एक हमलावर को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से रविवार को कब्जे में लिया। उसे मुंबई पुलिस के हवाले किया जाएगा।

सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर खांबित  बुधवार 29 सितंबर की शाम मनपा मुख्यालय से गाड़ी से बोरीवली में अपने घर जा रहे थे। (Maharashtra) बोरीवली नेशनल पार्क में कृष्णा कुमार बिल्डिंग के पास बाइक से पीछा करते हुए आये दो हमलावरों ने दो राउंड फायरिंग की थी. लेकिन इस फायरिंग में कार का कांच टूटने से वह मामूली रूप से जख्मी हो गए थे।
बोरीवली के कस्तूरबा पुलिस स्टेशन में  इस मामले में केस दर्ज किया गया  था। मुंबई पुलिस की  क्राइम ब्रांच भी इस मामले की जांच कर रही है।  पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हमलावर घटना वाले दिन मनपा मुख्यालय के बाहर बाइक लेकर और रेन कोर्ट पहनकर इंतजार कर रहा  है।  दीपक  खांबित  की कार का उसने  मनपा मुख्यालय से पीछा किया था।  बोरीवली में फायरिंग कर वह  वापस वसई-विरार की दिशा में में निकल गया था।
पुलिस ने दीपक  खांबित  का कॉल डिटेल्स निकाल कर इसके आधार पर जांच शुरू की थी।  टेंडर विवाद, पुरानी रंजिश, प्रॉपर्टी विवाद  साथ ही पुराने राजनीतिक संबंध इन सभी एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
दूसरी तरफ मीरा भाईंदर-वसई विरार पुलिस कमिश्नर सदानंद दाते के निर्देश पर क्राइम ब्रांच के उपायुक्त महेश पाटिल व क्राइम ब्रांच की यूनिट दीपक  खांबित  पर हमला मामले की सख्ती  से जांच कर रही थी।
डॉ. महेश पाटिल व क्राइम ब्रांच के अधिकारियों -कर्मचारियों को जांच में बड़ी कामयाबी मिली है।  रविवार को उत्तर प्रदेश से एक हमलावर को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है।  उसे रविवार को विमान से मुंबई लाया गया।  पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसे मुंबई पुलिस के हवाले किया जाएगा।  यह हमलावर पहले भी गंभीर मामले में जेल में बंद था।  उसे पैसों की जरुरत थी इसलिए उसके दवारा   सुपारी लेकर हमला किये जाने की आशंका जताई जा रही है।  जांच में यह पता चलेगा कि यह हमला टेंडर विवाद में किया गया था  या इसके पीछे अन्य कोई वजह थी ।

 

Shreyas Talpade | हिंदी और मराठी इंडस्ट्री में क्या हैं अंतर? एक्टर श्रेयस तलपड़े ने बताया

Pune | गठबंधन करके चुनाव लड़ेंगे : बालासाहेब थोरात

Mumbai | ट्रैफिक पुलिस को बोनट पर घुमाने वाला व्यवसायी गिरफ्तार