Maharashtra | सातारा के वाई तालुके में विवाहिता ने बच्चे के साथ की आत्महत्या की कोशिश; महिला की मौत, बच्चे का इलाज शुरू

वाई : Maharashtra | ससुराल वालों की प्रताड़नासे परेशान होकर वाई तालुके के वरचे चाहूर की विवाहिता ने तीन साल के बच्चे को जहरीला कीटनाशक पिलाकर खुद भी पी लिया। सातारा में इलाज के दौरान विवाहिता की मृत्यु (Maharashtra) हो गई, वहीं बच्चे का इलाज आईसीयू (ICU) में चल रहा है। पूजा सुदाम भोरे (उम्र 27) मृत महिला का नाम है। वहीं राजवीर भोरे बच्चे का नाम है।

वरचे चाहूर की पूजा भोरे को सास, ससुर, पति, ननद प्रताड़ित कर रहे थे। इससे परेशान होकर उसने अपने घर में जहर पी लिया और राजवीर को भी पिला दिया। इसके बारे में पता चलते ही दोनों को सातारा के क्रांतिसिंह नाना पाटिल सर्वसाधारण अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। इलाज के दौरान पूजा की मृत्यु हो गई। राजवीर का इलाज आईसीयू में चल रहा है।

इस मामले में पूजा के पति सुदाम भगवान भोरे, ससुर भगवान बाबूराव भोरे, सासू हिराबाई भोरे (नि. वरचे चाहूर, भुईंज), ननद माधुरी किसन देडे (नि. काकरंबा, तुलजापुर, जि. धाराशिव) पर एफआईआर दर्ज किया गया है। इस बीच भुईंज के श्मशान भूमि में पूजा का अंतिम संस्कार किया गया है।

घटनास्थल पर वाई के पुलिस अधीक्षक शीतल जानवे-खराडे, भुईंज के सहायक पुलिस निरीक्षक आशीष कांबले ने दौरा किया। इस घटना को भुईंज पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस उपनिरीक्षक रत्नदीप भंडारे जांच कर रहे हैं।

Pune Journalist Arrest | व्यवसायी से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में पत्रकार अर्जुन शिरसाठ गिरफ्तार, इससे पहले भी मांग चुके थे 5 लाख रुपये की फिरौती, फोन पर हुई बातचीत में खुलासा

Pune Journalist Arrest | हडपसर पुलिस ने एक पत्रकार को हडपसर में एक व्यापारी को 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार (Pune Journalist Arrest) किया है। 5 लाख रुपये की फिरौती के मामले में पत्रकार की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है।

आरोपी पत्रकार का नाम अर्जुन लक्ष्मण शिरसाठ (41, नि. आंबिल ओढा वसाहत, दांडेकर पुल) है। अर्जुन इससे पहले पुणे के एक बड़े अखबार में काम करता था। वह वर्तमान में किसी अखबार के लिए काम नहीं करता है।