Maharashtra | महाराष्ट्र : मुझे नहीं लगता राज ठाकरे इतने बदल जाएंगे – बालासाहेब थोराट

 
 
मुंबई, 6 अगस्त : (Maharashtra) भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने आज कृष्णकुंज जाकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackrey) से मुलाकात की।  दोनों नेताओं के बीच करीब घंटे भर चर्चा हुई। इसे लेकर अलग-अलग तरह के राजनीतिक कयास (Maharashtra) लगाए जा रहे है।  इस बैठक को अगले वर्ष होने वाले मुंबई (mumbai) मनपा (BMC) चुनाव की दृष्टि से देखा जा रहा है। ऐसी चर्चा है कि भाजपा और मनसे साथ आएगी।  इस पर कांग्रेस (congress) नेता और राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट (Balasaheb Thorat) ने कहा है  कि  मुझे नहीं लगता राज ठाकरे  इतने बदल जाएंगे।
चंद्रकांत पाटिल ने राज ठाकरे से मुलाकात के बाद मीडिया से बात की।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि मनसे-भाजपा गठबंधन का कोई प्रस्ताव नहीं है।  नाशिक दौरे के दौरान राज ठाकरे से अनपेक्षित मुलाकात हुई थी। उन्होंने घर पर आकर मिलने का निमंत्रण दिया था। इसलिए यह केवल फॉर्मल मुलाकात थी।

चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि नाशिक में मेरी और राज ठाकरे की मुलाकात हुई थी।  इस मौके पर उन्होंने मुझे घर आने का निमंत्रण दिया था।  इसे स्वीकार करते हुए आज मैं यहां चाय पीने के लिए आया था।  राज ठाकरे के दूसरे राज्यों के लोगों को लेकर अपना रुख बदले बिना बात नहीं हो सकती है।

कांग्रेस नेता और राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने राज ठाकरे-चंद्रकांत पाटिल की मुलाकात पर बयान दिया है।  उन्होंने कहा कि राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव में जो भाषण दिया था, मुझे नहीं लगता कि  इसके बाद वह इतने बदल जाएंगे।

Trendy Mangalsutra | सोनाली कुलकर्णी का ट्रेंडी मंगलसूत्र ने प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचा

 सौभाग्य का आभूषण माने जाने वाले मंगलसूत्र का ‘फैशन’ (fashion) एक नए रूप में महिलाओं के सामने आ रहा है। मंगलसूत्र कंगन और पायल भी इन दिनों ट्रेंड में हैं। इसमें भी बॉलीवुड (bollywood) हो या मराठी सेलिब्रिटीज (marathi celebrities) द्वारा पहने जाने वाले मंगलसूत्रों के डिजाइन (Trendy Mangalsutra) की चर्चा फैशन लवर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। मराठी सीरीज (marathi series) या फिल्मों में हीरोइनों के मंगलसूत्र बाजार का ट्रेंड होता है। मराठी एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी (marathi actress sonali kulkarni) इन दिनों अपने पति कुणाल बेनोडेकर