महाराष्ट्र : महाबलेश्वर व पाचगनी पर्यटकों के लिए खुला 

 

वाई, 19 जून : राज्य के  पर्यटन स्थल महाबलेश्वर, पाचगनी लंबे लॉकडाउन के बाद शनिवार से पर्यटकों के लिए खुल रहा है।  लेकिन यहां आने वाले पर्यटकों की कोरोना की फ़ास्ट टेस्टिंग की जाएगी। यह जानकारी वाई के प्रांताधिकारी संगीता राजापुरकर-चौगुले ने दी है।

सातारा में घटते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने आज प्रतिबंधों में बड़े छूट देने की घोषणा की है।  पिछले दो महीने से महाबलेश्वर व पाचगनी पर्यटनस्थल पर्यटकों के लिए बंद रखा गया था।  प्रतिबंधों की वजह से बाज़ार और सारी व्यवस्था बंद रखी गई थी।  यहां आने वाले  पर्यटकों फ़ास्ट टेस्टिंग की जाएगी।  उनके कोरोना संक्रमित नहीं होने पर ही प्रवेश दिया जाएगा।  यह जानकारी राजापुरकर-चौगुले ने दी है।