Maharashtra Lockdown: राज्य में लॉकडाउन 1 सप्ताह बढ़ेगा? आज महत्वपूर्ण निर्णय होने की संभावना

मुंबई: 1 जून से लॉकडाउन हटाना है या इसे और लंबा करना है इस पर तर्क वितर्क किए जा रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से संकेत मिल रहा है कि वो पूरी तरह से लॉकडाउन नहीं हटाएंगे। मुंबई के साथ राज्य में लगभग 50 प्रतिशत लोगों का जब तक वैक्सीनेशन नहीं होगा तब तक पूरी तरह से लॉकडाउन हटाना खतरनाक साबित हो सकता है, ऐसा राज्य के वस्त्र उद्योग मंत्री अस्लम शेख ने बुधवार को स्पष्ट किया।

मुंबई और राज्य में 50 प्रतिश्त लोगों का वैक्सीनेशन जब तक नहीं होता तब तक लॉकडाउन हटाना मतलब कोरोना को फिर से आमंत्रण देना है। इसलिए लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से हटाने की जरूरत है। सलून, हार्डवेयर, इलेक्ट्रिकल्स, कपड़े अउर अन्य अत्यावश्यक वस्तुओ की दुकान शुरुआत में खोले। उसके बाद बाकी के दुकान और अन्य दैनिक व्यवहार शुरू करें, ऐसा मत अस्लम शेख ने व्यक्त किया।

विविध व्यापारी संगठन ने 1 जून के बाद दुकान खोलने की अनुमति राज्य सरकार से मांगी है। राज्य में कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा रहा है। इसलिए कोरोना नियमों का पालन करते हुए प्रतिदिन कम से कम 8 घंटे दुकान खोलने की अनुमति देने की मांग व्यापारी संगठन ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की है। इसलिए लॉकडाउन बढेगा, प्रतिबंध में ढील देने पर आज निर्णय होने की संभावना है।

लॉकडाउन को लेकर राज्य सरकार अभी दो प्रस्ताव पर विचार कर रही है। पहला प्रस्ताव अर्थात 1 या 7 जून से चरणबद्ध तरीके से अनलॉक करना, परंतु राज्य की अनलॉक प्रक्रिया 4 चरण में होगा, ऐसा भी कहा जा रहा है।

राज्य मंत्रिमंडल की आज दोपहर साढ़े 3 बजे बैठक होगी। इस बैठक में लॉकडाउन बढ़ाएंगे या नहीं या प्रतिबंध में ढील देने पर चर्चा होगी। हालांकि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या में कमी होने पर भी महाराष्ट्र सरकार राज्यव्यापी लॉकडाउन और 1 हफ्ते तक बढ़ाने पर विचार करने की जानकारी सामने आ रही है।

सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार पहले दौर में  अत्यावश्यक दुकान को छोड़कर अन्य दुकाने शुरु हो सकती है। अब यह अनलॉका की प्रक्रिया 1 जून से करना है या 7 जून से इस पर आज अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं दैनिक जरूरत की दुकानो को शुरू करने की इजाजत दूसरे चरण में दि जाएगी। हालांकि यह दुकान एक दिन छोड़कर शुरु रहेंगे।

अनलॉक के तीसरे दौर में होटल, परमिट रूम, बियर बार, शराब की दुकान खोलने की अनुमति मिलने की संभावना है। होटल को 50 प्रतिशत क्षमता से शुरू करने की अनुमति मिल सकती है। हालांकि स्कूल और कॉलेज तत्काल बंद ही रअहेंगे। वहीं मुंबई लोकल अनलॉक के अंतिम दौर में खुलने की संभावना है।

इस बीच राज्य में दिन भर में 23,065 मरीज ठीक हुए हैं अब तक कुल 52,41,833 मरीजों ने कोरोना को हराया है। इसलिए राज्य में मरीज के ठीक होने का प्रमाण 92.76 प्रतिशत हो गया है। अभी राज्य में मृत्यु दर 1.62 प्रतिशत है। राज्य में 3 लाख 15 हजार 41 मरीज एक्टिव हैं।

आज तक 3,38,24,959 नमूनों में से 16.71 प्रतिशत नमूने पॉजिटिव आए हैं। राज्य में 23,70,326 लोग होम क्वारंटाइन हैं तो 19,943 व्यक्ति संस्थात्मक क्वारंटाइन में हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 56,50,907 है और मृतक की संख्या 91 हजार 341 है।