Maharashtra | भारी बारिश में जिले को अकेला छोड़कर पालकमंत्री पुणे में, नाराज पंकजा मुंडे का धनंजय मुंडे पर निशाना 

बीड़ : Maharashtra | मराठवाड़ा में हुई भारी बारिश के कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है। इन नुकसान ग्रस्त क्षेत्रों का भाजपा नेता पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) ने निरीक्षण किया और इसके बाद राज्य सरकार (Maharashtra) और पालकमंत्री पर निशाना साधा है।  पंकजा मुंडे ने आक्रामक हो रहे बीड़ के पालकमंत्री धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde) पर जोरदार शब्दों में हमला किया है।

उन्होंने कहा कि बीड़ जिले को बार-बार छोड़कर पालकमंत्री पुणे जा रहे है।  केंद्र सरकार से मदद आएगी तो वह विषय अलग है।  लेकिन इसके साथ ही राज्य सरकार भी किसानों की मदद कर अपने माता-पिता की भूमिका निभाए।
उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण स्थिति काफी गंभीर (Maharashtra) है।  ऐसी स्थिति में प्रशासन को किसानों की बांध पर जाना चाहिए और नुकसान ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करके किसानों को सहारा देना चाहिए।  पालकमंत्री धनंजय मुंडे और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल सड़क किनारे ही निरीक्षण कर रहे है।  खेत में जाकर निरीक्षण करे।
पंकजा मुंडे ने नुकसान ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण
परली के देशमुख टाकली में पंकजा मुंडे ने भारी बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण किया।  साथ ही स्थानीय किसानों से बातचीत कर उनकी व्यथा सुनी।  उन्होंने कहा कि किसान इस आसमानी संकट का धैर्य से सामना करे, भारी बारिश के कारण हुए नुकसान की भरपाई दिलाने के लिए मैं प्रयास करूंगी।
वाण टाकली और आसपास के परिसर में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।  इन क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान ग्रस्त किसानों से पंकजा मुंडे ने बातचीत की।  इस दौरान पंकजा मुंडे ने किसानों को नुकसान भरपाई दिलाने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि मराठवाड़ा में भारी बारिश के कारण किसान परेशान है।  पकी फसल बह गई है।  लेकिन हम सरकार के तौर पर किसानों के साथ है।  उन्हें हर तरह की मदद देने का निर्देश प्रशासन को दिए गए  है।  मराठवाड़ा में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश की जिला स्तरीय समीक्षा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मदद व पुनर्वसन विभाग के साथ की है।  उन्होंने किसी भी स्थिति में बाधित किसानों, नागरिकों को तुरंत हर तरह की मदद देने के निर्देश प्रशासन को दिए है।  कुछ जगहों पर बाढ़ के पानी से जवानों ने ग्रामीणों  को बचाया है. साथ ही उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों का  व्यवस्थित स्थलांतरित करने के लिए भी कहा है।  मुख्यमंत्री ने विभागीय आयुक्त के साथ भी चर्चा की।  उन्होंने कहा है कि इस प्राकृतिक आपदा में प्रशासन नागरिकों को बचाने पर ध्यान दे और सभी मशीनरी के साथ समन्वय बनाये रखे।
नुकसान का पंचनामा शुरू करे 
मुख्यमंत्री ने कहा कि फ़िलहाल बचाव व तुरंत मदद पहुंचाने में तेज़ी लाये।  राजस्व विभाग, कृषि विभाग भारी बारिश में हुए नुकसान का तुरंत पंचनामा शुरू करें. लगातार हो रही बारिश की वजह से कई जगहों पर फल बागान का नुकसान हुआ है।  कृषि फसल बह गई है।  यह अभूतपूर्व स्थिति है।
विद्यार्थियों का नुकसान नहीं होने देंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि  पैदा हुई बाढ़ की स्थिति के कारण कई विधार्थी सीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए सेंटर पर पहुंच नहीं सके।  विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान न हो, इसलिए विद्यार्थियों  को फिर से सीईटी परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।  इसे लेकर विद्यार्थियों  के पास सही तरह से जानकारी पहुंचाएं और नई तारीख को लेकर जानकारी दे।

 

Solapur | कांग्रेस विधायक प्रणिती शिंदे के खिलाफ सोलापुर में केस दर्ज