महाराष्ट्र : नंदुरबार में गहरी खाई में गिरी जीप, 6 मजदूरों की मौके पर मौत

नंदुरबार: ऑनलाइन टीम : नंदुरबार तहसील की तोरणमाल घाट में पैसेंजर जीप खाई में गिरने से छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है, अन्य घायलों को तोरणमाल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूत्रों की माने तो मृत्यु की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई गई है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे हवा में उड़ गए। मृतकों के शरीर को खोजा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, सतपुड़ा पर्वत की चोटी में मध्य प्रदेश महाराष्ट्र की सीमा पर हिल स्टेशन तोरणमाल बसा है। आदिवासी मजदूरों को लेकर एक जीप धड़गांव से 30 मजदूरों का सवार कर तोरणमाल जा रही थी। इसी बीच, जीप चालक संतुलन बिगड़ कर जीप सीधे 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई है।

जानकारी में सामने आया है कि महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र के खड़की गांव से तोरणमल में काम करने के लिए जाते समय एक दुर्घटना हुई। जीप में परिवहन सुरक्षा यातायात पखवाड़े में सारे नियम की धज्जियां उड़ा कर करीब 23:00 मजदूरों को भेड़- बकरी की तरह ठुस कर श्रमिकों को ले जा रही जीप 70 से 80 फीट गहरी घाटी में गिर कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। श्रमिकों की मौत वाहन पेड़ और चट्टान से टकराने से हुई। इस में छोटी लड़की भी शामिल है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। घायलों को इलाज के लिए तोरणमल ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।