Maharashtra:  Jalgaon Youth Suicide! मेरी वजह से लोगों का मूड ऑफ हुआ, अब मैं खुद ऑफ होता हूँ, ऐसा स्टेटस रखा और…

जलगांव : ऑनलाइन टीम- ‘मेरी वजह से लोगों का मूड खराब है लेकिन मैं खुद को इस दुनिया से ऑफ कर रहा हूं। साथ ही अगर किसी को कुछ गलत कहा हो तो मैं माफी मांगता हूं’,  इस तरह का दो स्टेटस लगा कर जलगांव के अयोध्या नगर में आज सुबह एक नवविवाहित युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हर्षल प्रेमनाथ महाजन (29) के रूप में हुई है।

 चार महीने पहले हर्षल की शादी हुई थी। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था। हर्शल की पत्नी गायत्री कुछ दिन पहले मायके गई थीं। हर्शल तब से तनाव में था। मंगलवार की रात 10 बजे वह परिवार के साथ भोजन कर सो गया। फिर आधी रात 2 बजकर 22 मिनट पर उसने अपने व्हाट्सएप पर दो स्टेटस लगाए।

क्या था स्टेटस?

‘मेरी वजह से लोगों का मूड ऑफ हुआ है लेकिन मैं खुद ही इस दुनिया से ऑफ हो रहा हूँ। मैंने अपने छोटे से जीवन के सफर को बहुत अच्छे से बिताया है। लोगों के दिल पर राज किया और कुछ के दिमाग पर और दोस्तों का साथ भी बहुत मिला। मेरे माता-पिता दुनिया के सबसे अच्छे इंसान हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अगले जन्म में भी उन्ही के गर्भ से मेरा जन्म हो। इसके लिए मैं किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराता साथ ही किसी के साथ कुछ गलत बोला तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूँ। उसने आधी रात को व्हाट्सएप पर इस तरह का दो स्टेटस पोस्ट करते हुए कहा, “आई एम सॉरी।”