महाराष्ट्र : शोले का रीमेक बनाने का  विचार है क्या? ……, शरद पवार, संजय राऊत पर भातखलकर ने साधा निशाना 

पुणे , 22 जून : राष्ट्रवादी कांग्रेस अध्यक्ष शरद पवार और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुलाकात होने के बाद पर्दे के पीछे कोई  खिचड़ी पकड़ने की चर्चा शुरू हो गई थी।  इसके बाद सोमवार को फिर से शरद पवार और प्रशांत किशोर की पवार के घर पर मुलाकात हुई।  इस मुलाकात के बाद राष्ट्रीय स्तर पर बिना भाजपा महागठबंधन का विकल्प तलाशे जाने की चर्चा शुरू हो गई है।  इस संदर्भ में शरद पवार के दिल्ली के घर पर विरोधी दलों के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी।  इस बैठक पर भाजपा विधायक अतुल भाटखलकर ने चुटकी ली है।

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर  सोमवार को फिर से शरद पवार के घर पर मुलाकात की। इससे पहले 11 जून को मुंबई में प्रशांत किशोर की पवार के साथ तीन घंटे तक चर्चा हुई थी।  सोमवार को हुई बैठक के बाद आज शरद पवार के घर पर विरोधी दलों के नेताओं की बैठक हो रही है।  इस पुरे घटनाक्रम पर भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने ट्वीट कर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के चाणक्य और भावी प्रधानमंत्री ने दिल्ली में बैठक की।  इसमें जावेद अख्तर भी थे।  ऐसा लगता है कि शोले का रीमेक बनाने का विचार है।  इसमें अंग्रेजों के ज़माने के जेलर संजय हो ऐसा जिद साहेब दवारा किये जाने की चर्चा है।  इस तरह से भातखलकर ने शरद पवार और संजय राऊत पर निशाना साधा है।

15 दलों को निमंत्रण 
पूर्व केंद्रीय मंत्री व मोदी के विरोधी  माने जाने वाले यशवंत सिन्हा के गैर राजनीतिक संस्था राष्ट्रीय मंच ने यह बैठक आयोजित की है।  इसमें समाजवादी पार्टी, बसपा, टीएमसी, आरजेडी, एनसीपी, आम आदमी पार्टी सहित 15 दलों को बैठक में शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है।  इस बैठक में बिना भाजपा के महागठबंधन बनाने की चर्चा हो रही है।  फिर भी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा  के खिलाफ गठबंधन तैयार करने को लेकर शरद पवार और अन्य विरोधी दलों के किसी भी नेता ने बयान नहीं दिया है।