महाराष्ट्र : खुद के दम पर कांग्रेस सत्ता में आती है तो इससे बड़ी कोई ऐतिहासिक बात नहीं 

मुंबई, 5 जून : राज्य में आगामी सभी स्थानीय लोकल बॉडीज चुनाव और विधानसभा चुनाव कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी।  यह बयान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने दिया है।  इस बयान के बाद राज्य में नई राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है।  इस बयान को ध्यान में रखते हुए आज शिवसेना नेता संजय राऊत ने पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नाना पटोले पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा।

संजय राऊत ने कहा कि अच्छी बात है।  नाना पटोले राज्य के प्रमुख है।  आज उनका जन्मदिन है।  अपनी तरफ से मैं उन्हें सुभकामना देता हूं।  लेकिन उन्होंने जो रुख अपनाया है, अलग से खुद के दम पर लड़ने और जीतने की इसके लिए मैं शुभकामना देता हूं।  क्योंकि खुद के दम पर लड़ने का प्रयोग हर पार्टी करती है, करना भी चाहिए।  उन्होंने पश्चिम बंगाल में खुद के दम पर लड़ने का प्रयोग करके देखा है।  ऐसा प्रयोग करते रहना चाहिए और खुद के दम पर कांग्रेस केन्द्र की सत्ता में आएगी, इससे बड़ी कोई बात नहीं है।  अगर नरेंद्र मोदी व उनके पार्टी को हारने की ताकत खुद के दम पर कांग्रेस पार्टी ने निर्माण किया है, तो निश्चित रूप से हम उनके साथ रहेंगे।

जबकि इससे पहले नाना पटोले ने राज्य की महाविकास आघाडी सरकार में कांग्रेस की भूमिका को लेकर बोलते हुए कहा था कि हमने इससे पहले कई बार कहा है कि यह सरकार हमारी वजह से है।  हम सरकार की वजह से नहीं है।  हमारे नेता भी यही कहते है।  हमारी सरकार में बहुत बड़ी भागीदारी नहीं है। लेकिन सबका समान विकास होना चाहिए।  उद्धव जी या अजीत पवार के साथ न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर हमने रिश्ता जोड़ा है।

राज्य के मुख्यमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा की जानी चाहिए

संजय राऊत ने कहा कि यह अच्छी बात है कि महाराष्ट्र अनलॉक हो रहा है और खूब सावधानी के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने धीरे धीरे जिले के अनुसार प्रत्येक चरण में लोगों को परेशानी न हो प्रतिबंध कैसे काम करना है ? इसकी रूपरेखा तैयार की है।  इसके लिए सही अर्थो में राज्य के मुख्यमंत्री की प्रशंसा की जानी चाहिए।  प्रतिबंध काल में निश्चित रूप से जनता को विभिन्न वजहों से परेशानी होती है, लेकिन अब धीरे धीरे महाराष्ट्र इससे बाहर आ रहा है।  यह अच्छी बात है।