Maharashtra | मेरे कानों में आया है, चंद्रकांत पाटिल नागालैंड के राज्यपाल बनेंगे, उन्हें मेरी शुभकामना : सजाय राऊत 

मुंबई, 17 सितंबर : Maharashtra | भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) को  नागालैंड राज्य का राज्यपाल बनाये जाने की जानकारी (Maharashtra) मेरे कानों तक आई है। इसलिए उन्हें पूर्व मंत्री के रूप में नहीं देखे।  यह चुटकी शिवसेना सांसद संजय राऊत (sanjay raut) ने ली है।  वह मुंबई में मीडिया से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि चंद्रकांत पाटिल मेरे दोस्त है।  राजनीति में हम एक दूसरे पर निशाना साधते रहते है। चंद्रकांत दादा अवतारी पुरुष है।  चमत्कारी पुरुष है।  वह हमेशा कोई चमत्कार करते है।  लेकिन पूर्व मंत्री के रूप में मैं उनका दर्द समझ सकता हूं।  मुझे उन्हें विदाई भेजनी है।  आपको 25 वर्षों तक पूर्व मंत्री रहना होगा।  क्योंकि उद्धवजी के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनी रहेगी।  इसलिए पाटिल मन से तैयार हो जाए।  सपने देखने में कोई टैक्स नहीं लगता है।  वे नागालैंड के राज्यपाल बनेंगे। ऐसा मुझे पता चला है कि  उन्हें यह ऑफर मिला है।  ऐसे में उन्हें पूर्व मंत्री के रूप में नहीं देखना होगा।
संजय राऊत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामना दी है।  साथ ही उनकी प्रशंसा भी की है।  मोदी की वजह से देश की राजनीति में स्थिरता आ गई है।  भाजपा हमेशा गठबंधन करके  सत्ता में आती थी।  लेकिन बाजपेयी के बाद मोदी भाजपा को शिखर पर लेकर गए।  यह भूलना नहीं चाहिए कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा अकेले सत्ता में आ गई।   उनके नेतृत्व का यह कमाल है।

 

Pune Journalist Arrest | व्यवसायी से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में पत्रकार अर्जुन शिरसाठ गिरफ्तार, इससे पहले भी मांग चुके थे 5 लाख रुपये की फिरौती, फोन पर हुई बातचीत में खुलासा

Pune Journalist Arrest | हडपसर पुलिस ने एक पत्रकार को हडपसर में एक व्यापारी को 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार (Pune Journalist Arrest) किया है। 5 लाख रुपये की फिरौती के मामले में पत्रकार की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है।