महाराष्ट्र : जलगांव के पालधी में चाकू से गोदकर  भरे बाजार पति ने पत्नी की हत्या की

जलगांव, 24 जून : खरीदारी करने बाज़ार आई पत्नी की  भरे बाजार पति ने चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी।  जबकि अन्य व्यक्ति इस घटना में जख्मी हो गए है।  पालधी (तहसील – धरणगांव, जिला – जलगांव ) में बुधवार की दोपहर 2 बजे यह दर्दनाक घटना घटी।  इस मामले में  धरणगांव पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इस घटना से पालधी में खलबली मच गई है। इस घटना की वजह पता नहीं चल पाई है।  लेकिन माना जा रहा है कि पति-पत्नी  में विवाद वजह हो सकती है।  पति पत्नी पर संदेह करता था। इसलिए पत्नी के ससुराल नहीं जाने की जानकारी सामने आई है।

मृतक महिला का नाम पूजा सुनील पवार (उम्र 26 ) है।  इस घटना में शंकर भीका चव्हाण (उम्र 18 ) चाकू के हमले में जख्मी हो गया है।  इस मामले में महिला के पति सुनील भीका पवार (उम्र 34, नि – शिवाजीनगर, जलगांव ) के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार फरवरी महीने से पूजा अपने मायके पालधी में थी।  मंगलवार को भी पालधी में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।  इस मामले में पालधी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया था।  इस हत्या के लिए सुनील ने बाज़ार से चाकू ख़रीदा था।  पत्नी मेकअप का सामान खरीने के बाद लौट रही थी तभी पति ने चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।